एक्सप्लोरर

'आजम खान ने संभल दंगों के मामलों में दिया दखल', BJP विधायक आकाश सक्सेना का चौंकाने वाला खुलासाा

Rampur BJP MLA Akash Saxena: साल 1978 में संभल दंगों को लेकर रामपुर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि आजम खान माहौल खराब कर रहे हैं.

Rampur News Today: उत्तर प्रदेश के संभल में 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है. अब रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान पर आरोप लगाया कि 1993 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने दबाव बना कर संभल दंगों के 8 मुकदमों को सरकार से वापस करा दिया था, जिस कारण दंगों के आरोपी सजा पाने से बच गए.

'आजम खान कर रहे माहौल खराब'
रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने 1993 के सपा सरकार के निर्णय का हवाला देते हुए दावा किया कि दंगों के पीछे भी आजम खान का हाथ था और आरोपियों को बचाने में भी आजम खान का रोल रहा है. उन्होंने कहा, "आज भी आजम खान जेल में बैठ कर यहां का माहौल खराब कराने की साजिश रच रहे हैं." बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने मांग की है कि दोबारा से इसकी जांच होनी चाहिये और जनता के सामने सच आना चाहिए. 

'दंगों की हो ढंग से जांच'
1978 में यूपी और केंद्र दोनों जगह जनता पार्टी की सरकार थी. भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के इसमें विलय के बाद बनी थी. मार्च 1978 में जब संभल में हिंसा भड़की, तब तत्कालीन भारतीय जनसंघ के कई नेता उत्तर प्रदेश और केंद्र में मंत्री के पद पर थे. 

इस सवाल पर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि सवाल यह नहीं है कि दंगों के समय सरकार किस की थी, सवाल यह है कि दंगे किसने कराये और आरोपियों को किसने बचाया. इसलिए दंगों की एक बार सही से जांच हो जाए और जनता के सामने सच आना चाहिये.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget