एक्सप्लोरर

भव्य राम मंदिर निर्माण: नींव में 6 लेयर का काम पूरा, भव्यता बढ़ाएंगे तरह-तरह के पत्थर

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. अभी तक नींव में 6 लेयर का काम पूरा हो चुका है. 2024 तक राम मंदिर निर्माण के पूरा होने का लक्ष्य है.

अयोध्या. अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के मंदिर निर्माण स्थल पर 400 फीट लंबे और 300 फीट चौड़े क्षेत्र में लगभग 6 लेयर की बुनियाद का काम पूरा हो चुका है. मंदिर की भव्यता को बढ़ाने के लिए अलग-अलग हिस्सों के लिए तरह-तरह के पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा. मंदिर का बेस प्लिंथ, शिखर सहित मंदिर व परकोटे तीनों में अलग-अलग पत्थरों का प्रयोग होगा. मंदिर का बेस प्लिंथ के लिए 4 लाख क्यूबिक पत्थर मिर्जापुर की खदानों का उपयोग में लाया जाएगा जबकि बेस प्लिंथ पर शिखर सहित अन्य कार्य राजस्थान के बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से होगा. इसके लिए 1 लाख घन फिट पत्थर अब तक तराशे जा चुके हैं. वहीं पूरे मंदिर की सुरक्षा के लिए 5 एकड़ भूमि के चारों तरफ परकोटे का निर्माण होगा, जिसमें किन पत्थरों का प्रयोग होगा इस पर सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन पांच अलग-अलग तरह के पत्थरों को प्रयोग करने पर मंथन जारी है.

2024 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि साल 2024 तक राम मंदिर निर्माण के पूरा होने का लक्ष्य है. इसलिए कोविड-19 में हुई देरी की भरपाई के लिए 2 शिफ्टों में 18 से 20 घंटे कार्य चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि 400 फीट लंबे और 300 फीट चौड़े क्षेत्र में लगभग 6 लेयर पड़ चुकी है.

मिर्जापुर से मंगाए लाल पत्थर
बता दें कि मंदिर के बेस प्लिंथ के लिए मिर्जापुर से लाल पत्थर मंगाए गए हैं. निश्चित आकार के पत्थरों को रामजन्म भूमि परिसर में बने कार्यशाला में तराशा जाएगा. दिसंबर में मंदिर का बेस प्लिंथ बनाने का काम शुरू हो जाएगा. मंदिर निर्माण में गति बनी रहे इसके लिए दो शिफ्ट में मजदूरों से काम कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम योगी की मुलाकात खत्म, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पंचायत चुनाव की ड्यूटी ने किया अनाथ, अब सिस्टम कर रहा परेशान, बेबस बेटी ने लगाई सीएम योगी से गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget