एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: दिव्य आभूषणों और वस्त्रों के साथ रामलला विराजमान, जानें प्रभु राम ने क्या-क्या किया है धारण

Ram Mandir Opening: अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया है. मुकुट के ठीक बीच में भगवान सूर्य, दायीं ओर मोतियों की लड़ियां पिरोई गई हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है. रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं. प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने. रामलला के विराजमान होने से भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया है कि रामलला दिव्य आभूषणों और वस्त्रों से सज्ज होकर विराजमान हैं. दिव्य आभूषणों का निर्माण अंकुर आनन्द की संस्थान हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स, लखनऊ ने किया है.

आभूषणों और वस्त्रों के साथ रामलला विराजमान

भगवान बनारसी वस्त्र की पीताम्बर धोती और लाल रंग के पटुके-अंगवस्त्रम में सुशोभित हैं. शुद्ध सोने की ज़री और तारों से वस्त्रों पर वैष्णव मंगल चिन्ह- शंख, पद्म, चक्र और मयूर अंकित किए गए हैं. वस्त्रों को अयोध्या धाम में रहकर दिल्ली के वस्त्र सज्जाकार मनीष त्रिपाठी ने तैयार किया है. रामलला के शीश पर मुकुट उत्तर भारतीय परंपरा में सोने से बनाया गया है, जिसमें माणिक्य, पन्ना और हीरों का अलंकरण है. मुकुट के ठीक बीच में भगवान सूर्य, दायीं ओर मोतियों की लड़ियां पिरोई गई हैं.

 

खेलने के लिए चांदी से बने सामने रखे गए खिलौने

मुकुट की तरह रामलला के आभूषण में मयूर आकृतियां सोने, हीरे, माणिक्य और पन्ने से सुशोभित किए गए हैं. रामलला के गले में रत्नों से जड़ित कंठा पहनाए गए हैं. कंठे की ठीक नीचे पन्ने की लड़ियां लगाई गई हैं. रामलला के हृदय को माणिक्य और हीरों के अलंकरण से सजाया गया है. भगवान के बाएं हाथ में सोने का धनुष, गले में रंग बिरंगे फूलों की आकृतियों वाली वनमाला, दाहिए हाथ में सोने का बाण धारण कराया गया है. मस्तक पर मंगल-तिलक को माणिक्य और हीरे से सुशोभित किया गया है. रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की गई है. इसलिए उनके सामने चांदी से बने खिलौने खेलने के लिए रखे गए हैं. खिलौनों में झुनझुना, हाथी, घोड़ा, ऊंट और लट्टू शामिल हैं. 

Ayodhya Ram Mandir: भव्यता ही नहीं आधुनिक सुविधाओं से भी लैस है राम मंदिर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget