एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सजा हरिद्वार का बाजार, दिवाली की तरह दिखा नजारा

Ramlala Pran Pratishtha: हरिद्वार में समाजसेवी और धार्मिक संगठनों की तरफ से शोभायात्रा निकाली जा रही है, जगह-जगह भजन संध्या आयोजित हो रही है. खास जगहों पर भगवान राम के सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर में उत्साह का माहौल है. धर्मनगरी हरिद्वार के बाजारों में रौनक अलग ही दिखाई दे रही है. हरिद्वार के कनखल चौक बाजार,ज्वालापुर के बाजारों में भव्य साज सजावट की गई है. इसके साथ ही यहां के तमाम मठ मंदिरों को भी सजाया गया है, जहां देखो वहां रंग बिरंगी लाइट, फूल और गुब्बारों से बाजार सजे दिखाई दे रहे हैं. चारों तरफ बिजली की लड़ियां लगी हुई हैं, जिससे यहां का नजारा दिवाली जैसा हो गया है.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी काफी उत्साह देखा जा राह है. भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर बाजारों में व्यापारियों के चेहरे भी खुशी से खिल गए हैं और स्थानीय निवासी बाजारों में जाकर भगवान श्री राम से जुड़ी वस्तुएं खूब खरीद रहे हैं. इससे व्यापारियों का व्यापार भी अच्छा चल रहा है. स्थानीय निवासियों और खरीदारी करने वालों का कहना है भगवान राम अपने घर स्थापित होने जा रहे हैं इसी को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है और हम लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं.

हरिद्वार के बाजारों को फूलों से सजाया गया

वहीं हरिद्वार के बाजार भी दुल्हन की तरह सजे हुए हैं और ऐसा लग रहा है जैसे हम लोग दोबारा से दिवाली मना रहे हों. इसके साथ ही समाजसेवी और धार्मिक संगठनों की तरफ से शोभायात्रा निकाली जा रही है, जगह-जगह भजन संध्या आयोजित हो रही है. खास जगहों पर भगवान राम के सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं और लोग भगवान राम के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्टी की भव्य समारोह होनी है. जिसको लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है. 

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खरीदारों से गुलजार हुआ बाजार

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है. ऐसे में हरिद्वार नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. बाजारों में अलग रौनक देखने को मिल रही है, तो वही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोग खरीदारी भी खूब कर रहे हैं. जिससे व्यपारी काफी खुश है. व्यापारियों का कहना है कि राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हमारा व्यापार काफी बेहतर चल रहा है. लोग बाजारों में आकर जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं. ऐसे में हरिद्वार के बाजारों में एक अलग ही रौनक दिख रही है. तो वहीं बाजार में लगे रंग बिरंगी लाइट और फूल बाजार की रौनक में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं.   

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: महज इतने सेकंड का है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त, सामने आया बड़ा अपडेट

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget