एक्सप्लोरर

अयोध्या: जनवरी में शुरू होगा राम मंदिर की नींव का काम, अपनाई जाएगी ये नई तकनीक

राम मंदिर निर्माण के लिए अगले साल 15 जनवरी से धन संग्रह का काम शुरू किया जाएगा. इसको लेकर बुधवार को अयोध्या में विहिप, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख साधु-संतों धर्म आचार्यों के साथ बैठक भी हुई

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर की नींव का काम जनवरी से शुरू होगा. श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि सरयू नदी के बहाव से मंदिर की नींव को नुकसान ना हो इसके लिए जमीन के नीचे एक दीवार का निर्माण होगा. चम्पत राय ने कहा कि नींव का काम जनवरी में शुरू होगा और विभिन्न इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ इसकी तैयारी में जुटे हैं. ट्रस्ट ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के साथ बैठक करके मंदिर निर्माण की प्रगति पर चर्चा की जाएगी.

पिलर के धंसने की आशंका, नींव के बराबर बनेगी दीवार गौरतलब है कि पिछले दिनों मंदिर निर्माण की नींव की खुदाई पर नीचे बालू की मात्रा अधिक पाई गई थी जिससे मंदिर की दीवार और पिलरों के धंसने की आशंका जताई गई थी. नदी का किनारा और भविष्य में हजारों साल तक मंदिर की नींव की मजबूती को बनाए रखने के लिए अब निर्माण के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है. नींव के निर्माण से पहले नींव के साथ ही कंक्रीट की एक बेहद मोटी दीवार का निर्माण किया जाएगा जिससे भविष्य में हजारों वर्षों तक मंदिर की नीव की दीवारों को कोई नुकसान ना पहुंच सके.

मकर संक्रांति से शुरू होगा धन संग्रह का काम राम मंदिर निर्माण के लिए अगले साल 15 जनवरी से धन संग्रह का काम शुरू किया जाएगा. इसको लेकर बुधवार को अयोध्या में विहिप, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख साधु-संतों धर्म आचार्यों के साथ बैठक भी हुई. बैठक में राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण के बारे में सभी साधु-संतों और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी गई. सभी संत-महंतों और धर्मचार्यों ने मकर संक्रांति से राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण को लेकर जन सहयोग आंदोलन पर विशेष रूप से चर्चा की.

मंदिर निर्माण के लिए धन की आवश्यकता पर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा जन जागरण अभियान मकर संक्रांति से चलाया जाएगा. इसमें हर वर्ग के लोगों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा जाएगा. इसकी रूपरेखा और इसके मार्गदर्शन के लिए संतों से सुझाव मांगे गए हैं. इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के 4 लाख कार्यकर्ता 11 करोड़ परिवारों से राम मंदिर निर्माण में लोगों का सहयोग मांगेंगे. श्री राम तीर्थ ट्रस्ट की तरफ से कार्यकर्ताओं को कूपन जारी किया जाएगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से जारी किए गए कूपन ₹10, ₹100 और ₹1000 के होंगे. इसके अलावा कार्यकर्ताओं की मांग पर अपने-अपने क्षेत्रों में संत भी राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के स्वरूप में किया गया परिवर्तन, पिलर धंसने की जताई गई थी आशंका

सीएम योगी का निर्देश- नए स्ट्रेन से प्रभावित देशों से आए सभी लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM
UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget