एक्सप्लोरर

भूमि पूजन के बाद अयोध्या के दलित महाबीर के परिवार को मिला पहला प्रसाद, जानें- क्या कहा

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद लोगों को प्रसाद बांटा गया लेकिन सबसे पहला प्रसाद दलित महाबीर के घर भेजा गया. महाबीर वही हैं जिनके घर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साल पहले खाना खाया था.

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया प्रसाद सबसे पहले एक दलित परिवार को मिला. मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने पीटीआई को बताया कि प्रसाद में लडडू, रामचरित मानस की प्रति और तुलसी की माला है. त्रिपाठी ने बताया कि राम जन्मभूमि पूजन का पहला प्रसाद महावीर हरिजन के यहां पहुंचा. ये वही महावीर हैं, जिनके घर मुख्यमंत्री योगी भी जा चुके हैं.

शलभमणि त्रिपाठी ने बताया, ''यह वही दलित महाबीर का परिवार है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर भोजन करने गए थे.'' योगी की 'अली-बजरंगबली' टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग की तरफ चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद योगी ने महावीर के घर भोजन किया था.

महावीर ने कहा कि, ''मैं दलित हूं, मुख्यमंत्री ने पहला प्रसाद मुझे और मेरे परिवार को भेजा. मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे याद रखा.'' उन्होंने कहा कि, ''यह हमारे लिए दोहरी खुशी की तरह है. पहली यह कि राम मंदिर का हमारा सपना पूरा हुआ है और दूसरी ये कि हमें पहला प्रसाद मिला. हमें उम्मीद है कि अब राज्य में जातीय भेदभाव समाप्त होगा और हर कोई विकास और सबके कल्याण के बारे में सोचेगा."

भूमि पूजन के बाद अयोध्या के दलित महाबीर के परिवार को मिला पहला प्रसाद, जानें- क्या कहा

संपर्क करने पर अयोध्या के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकाल के चलते भूमि पूजन के लिए काफी कम लोग आमंत्रित थे. अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन अधिक से अधिक लोगों तक प्रसाद वितरित कर रहा है. अयोध्या में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहला प्रसाद महावीर के परिवार के पास भेजा गया. उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के लिए आमंत्रित सभी लोगों को चांदी का सिक्का भेंट किया गया है, जिस पर राम दरबार का चित्र और ट्रस्ट का लोगो अंकित है.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: मथुरा में धूमधाम से नहीं मनाई जाएगी जन्माष्टमी, भक्त मंदिर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना महामारी का प्रकोप, 24 घंटों में सामने आए 4658 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget