एक्सप्लोरर

राम मंदिर: पहली वर्षगांठ पर BJP नेता संगीत सोम का विवादित बयान, कहा- 'ताजमहल मंदिर था और...'

Ram Mandir Anniversary: राम मंदिर स्थापना के वर्षगांठ पर आज मुजफ्फरनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा कार्यक्रम में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

Muzaffarnagar News Today: मुजफ्फरनगर में आज शनिवार (11 जनवरी) को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों सनातनी और हिंदू संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया. 

इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने हिस्सा लिया. जहां उन्होंने ताजमहल को लेकर बड़ा बयान दिया. संगीत सोम ने कहा कि ताजमहल जैसी कोई चीज नहीं है, वह पहले भी हिंदू मंदिर था और हिंदू मंदिर ही रहेगा.

वर्षगांठ पर निकली शोभायात्रा
बता दें, अयोध्या में स्थापित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शनिवार (11 जनवरी) को पहली वर्षगांठ है. इस मौके पर मुजफ्फरनगर में आज एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया. यात्रा की शुरुआत राम, लक्ष्मण और सीता माता की भव्य झांकियों के साथ हुई. नगर के मुख्य चौराहों से गुजरी इस यात्रा में सैकड़ों सनातनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

'ताजमहल एक हिंदू मंदिर'
यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व बीजेपी विधायक और फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने राम, लक्ष्मण और सीता माता की आरती की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सनातनी इस दिन को हिंदू पर्व के रूप में मना रहे हैं. मीडिया से बातचीत में संगीत सोम ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि ताजमहल जैसी कोई चीज हो ही नहीं सकती.

संगीत सोम ने पवित्र कुरान का हवाला देते हुए कहा, "किसी भी कब्र के ऊपर कोई इमारत या पक्की बिल्डिंग नहीं बनाई जा सकती है." उन्होंने दावा किया कि ताजमहल पहले भी एक हिंदू मंदिर था और हिंदू मंदिर ही रहेगा. संगीत सोम ने कहा, "जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से सनातनियों के हौसले बुलंद हो गए हैं."

वक्फ बोर्ड पर साधा निशाना
इस मौके पर संगीत सोम ने दावा किया कि "आक्रांताओं ने देश में मंदिर तोड़कर उनके स्थान पर मस्जिदें बनाई थीं, लेकिन अब ऐसी चीजें सामने आ रही हैं." उन्होंने वक्फ बोर्ड को आतंकियों और गुंडों का संगठन बताते हुए कहा, "वक्फ बोर्ड की जमीन केवल पाकिस्तान में हो सकती है, भारत में नहीं." उन्होंने अवैध मजार और मदरसों पर कार्रवाई की मांग की.

ताजमहल को लेकर बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा, "ताजमहल जैसी कोई चीज नहीं हो सकती. कुरान में लिखा है कि किसी भी कब्र के ऊपर पक्की बिल्डिंग नहीं बनाई जा सकती." उन्होंने कहा, "ताजमहल पहले भी हिंदू मंदिर था और हिंदू मंदिर ही रहेगा. यह हिंदुस्तान है और यहां सिर्फ सनातनियों की जमीन है."

ये भी पढ़ें: चाय, रबड़ी और छोटू बाबा के बाद महाकुंभ पहुंचे मोक्ष पुरी बाबा, विदेश में जगा रहे हैं सनातन की अलख

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget