एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले घर-घर पहुंचेगी राम ज्योति, लोगों को दिलाया जाएगा संकल्प

Ram Lalla Pran Pratishtha: राम ज्योति यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक हितेश माथुर ने कहा कि राम ज्योति यात्रा के माध्यम से राम मंदिर का जो मुख्य मंदिर है वहां से हम लोगों ने राम ज्योति ली है.

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम ज्योति हिंदुस्तान के घर-घर में पहुंचेगी. शुक्रवार को इसकी शुरुआत हुई और राम ज्योति राजस्थान रवाना की गई, राम ज्योति को राजस्थान के 51000 मंदिरों के साथ घर-घर तक जाकर पहुंचाया जाएगा. यही नहीं राजस्थान में रावण दहन भी इसी राम ज्योति के जरिए किया जाएगा, इसी तरह देश के अन्य प्रदेशों में राम ज्योति भेजी जाएगी और प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के माहोल को राममय बनाया जाएगा.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर की ज्योति से प्रज्वलित राम ज्योति से देश का माहौल राममय बनाया जाएगा. इसके लिए अयोध्या श्री राम ज्योति लेकर राजस्थान का पहला जत्था रवाना हो गया है. यह राम ज्योति राजस्थान के 51000 मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी. जहां प्रत्येक मंदिर में 108 परिवारों को संकल्प दिलाया जाएगा. यह संकल्प दीपोत्सव तक राम ज्योति को अखंड रखने और 108 दीपक जलाने को लेकर होगा.

इसे लेकर मुख्य संयोजक रामराज्य महोत्सव जगदीश पंचारिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार हर घर दीपावली के अवसर पर राम ज्योति प्रज्वलित हो. राजस्थान के 51000 मंदिरों में यह ज्योति हम डोर टू डोर लेकर जाएंगे. संभाग स्तर पर रथ यात्रा के माध्यम से इस ज्योति को पहुंचाएंगे. पहले जयपुर शहर में 351 ऐसे केंद्र बनाए है जहाँ पर जयपुर के लोग अपने आस-पास के मन्दिरो में ज्योति लेकर घर घर लेकर जाएंगे. संकल्प का जो मूल तथ्य है वो ये है हम 51 हजार मंदिरों में ये ज्योति लेकर जाएंगे. प्रत्येक मंदिर में 108 परिवारों को संकल्प दिलाकर इस दीपावली तक हम अपने घर मे भगवान श्री राम की अखंड ज्योति को अखंड रखेगे और अपने अपने घर मे इस दीपावली के अवसर पर 108 दीपक प्रज्वलित करेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को यह राम ज्योति राजस्थान पहुंचेगी और 24 अक्टूबर को दशहरे के दिन इसी राम ज्योति से रावण का दहन किया जाएगा. इसके लिए राजस्थान भर में राम ज्योति को अलग अलग वाहनों से पहुंचाया जाएगा.

वहीं राम ज्योति यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक हितेश माथुर ने कहा कि राम ज्योति यात्रा के माध्यम से राम मंदिर का जो मुख्य मंदिर है वहां से हम लोगों ने राम ज्योति ली है. इसको हम लोग रथ के माध्यम से राजस्थान लेकर जाएंगे और दीपावली तक इस ज्योति को प्रत्येक संभाग स्तर तक हम लोग 10 वाहनों के माध्यम से सम्पूर्ण राजस्थान में हम वितरित करेंगे. 23 तारीख को यह यात्रा जयपुर पहुंचेगी और 23 तारीख को वहां श्री राम मंदिर आदर्श नगर में भव्य स्वागत होगा और महाआरती होगी. 24 तारीख को दशहरा है और 24 तारीख को दशहरे के दिन जयपुर के जितने भी रावण दहन के कार्यक्रम हैं, उन सब में रावण दहन इसी राम ज्योति से होगा और दीपावली तक हम प्रत्येक परिवार से हम आग्रह कर रहे है कि वो इस राम ज्योति को अखंड रखें.

UP Politics: कमलनाथ के बयान पर अखिलेश के 'समर्थन' में उतरे केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेस नेता को दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget