एक्सप्लोरर

Baghpat News: राकेश टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, कहा- किसानों के साथ मुद्दों पर बात करे सरकार

बागपत में किसान पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर बातचीत करने से बच रही है.

Rakesh Tikait in Baghpat: बागपत में चौगामा क्षेत्र के गांगनौली गांव में किसानों की पंचायत हुई, जिसमें किसानों से जुड़े नलकूपों पर मीटर लगाने, आवारा पशुओं, पुलिस के भूसे से भरे वाहन रोकने जैसे कई के मुद्दे उठाए गए. बागपत में हुए इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी हिस्सा लिया. इस पंचायत में उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़े आंदोलन चलाए जाएंगे. 29 मई को हरिद्वार में बड़ी पंचायत होगी.

किसानों पर हो रहा है अत्याचार
बागपत में पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि किसानों पर सरकार का पूरा अत्याचार हो रहा है सरकार बातचीत करने से बच रही है और एक तरफा लाठी के ताकत पर सरकार चलाना चाहती है. ऐसा चलने वाला नहीं है. हमने कहा है कि यदि कोई मुद्दा है तो उस पर सरकार बातचीत करे. उन्होंने कहा कि आप बिजली के मीटर लगा रहे हो, आपने घोषणा पत्र में कहा है कि किसानों को बिजली फ्री देंगे. फिर इसका पैमाना कौन सा रहेगा, आप हरियाणा की पॉलिसी दोगे, पंजाब की दोगे, उत्तराखंड की दोगे या आप अपनी बनाओगे?

राकेश टिकैत ने कहा कि बिना बातचीत के आप माहौल खराब करना चाहते हो. सरकार किसानों के साथ बैठकर बातचीत करे. ऐसा न होने से पूर्ण रूप से विरोध हो रहा है. यदि सरकार का कोई भी विभाग भूसा रोकेगा तो उस भूसे को वहीं रखवाया जाएगा. बिना पॉलिसी के नलकूपों पर मीटर लगाएंगे तो विरोध करेंगे. लखनऊ जब भी जाएंगे ट्रैक्टरों से जाएंगे. यदि सरकार चाहती है तो हमें गोली मार दे. बिना आंदोलन के सरकारे नहीं चलती है. वहीं उन्होंने 29 मई को होने वाले महापंचायत में किसानों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वाहन किया.

यह भी पढ़ें:

UP News: बुलंदशहर में घोड़े पर बैठ हथियार लहराने का वीडियो वायरल, हिस्ट्रीशीटर शख्स की ये सच्चाई आई सामने

Noida News: मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को शादी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget