एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, कहा- मुजफ्फरनगर पंचायत से होगा यूपी में किसान आंदोलन का आगाज

राकेश टिकैत ने यूपी में किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए अपनी रणनीति का एलान किया है. उन्होंने कहा है कि, यूपी में किसान परेशान हो रहे हैं और वे अपनी फसल कम दाम पर बेचन को मजबूर हो रहे हैं.

Rakesh Tikait in Lucknow: किसान आंदोलन को दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में धार देने की तैयारी है. संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले राकेश टिकैत ने कहा कि, लखनऊ को अब दिल्ली बनाएंगे. जिस तरह दिल्ली के चारों तरफ सील है, सब वैसे ही लखनऊ के चारों तरफ होगा. प्रदेश में किसान आंदोलन का आगाज़ 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत से होगा. जल्द ही उत्तराखंड को लेकर भी आंदोलन की तारीखों का ऐलान होगा.

गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये बकाया 

लखनऊ पहुंचे राकेश टिकैत और किसान मोर्चे के अन्य पदाधिकारियों ने मीडिया से बात की. राकेश टिकैत ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसान कम दाम में फसल बेच रहा. आलू किसान बर्बाद हो रहा है. गन्ना किसानों का 12 हज़ार करोड़ अब भी बकाया. इस सरकार में 4 साल से भुगतान लेट चल रहा है. कीमत भी नहीं बढ़ी. उन्होंने कहा कि, बसपा, सपा में आंदोलन हुआ तो कुछ दाम बढ़ा, लेकिन योगी सरकार में एक रुपया नहीं बढ़ा. 

कैमरा, कलम, किसान से हटे पहरा

पंजाब में किसानों को फ्री बिजली, हरियाणा में 35 रुपये हॉर्सपावर जबकि यूपी में 175 रुपये हॉर्स पावर बिजली है. 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बड़ी पंचायत से आंदोलन की शुरुआत होगी. सरकार को कैमरा, कलम, किसान से बंदूक का पहरा हटाना होगा. कृषि बिल के साथ ही यहां के किसानों से जुड़ 3 स्थानीय मुद्दे भी उठाएंगे. बिजली अमेंडमेंट बिल, पेस्टीसाइड बिल, लेबर के मामले उठाएंगे.

हम नहीं लड़ेंगे चुनाव

राकेश टिकैत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, हम कहीं कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. हां, जिससे उनकी लड़ाई उसको वोट देने के लिए नहीं कहेंगे. राकेश टिकैत ने कहा कि, जो अन्य लोग यहां वोट काटने आ रहे हैं, वो भाजपा की ही बी टीम है. दिल्ली के आंदोलन पर कहा कि, 14 अगस्त को अगला जत्था गाजियाबाद जाएगा, 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. 2 जिले के ट्रेक्टर वहां जाएंगे. 

26 जनवरी की हिंसा पर दी सफाई

26 जनवरी की हिंसा पर एक बार फिर राकेश टिकैत ने सफाई दी और कहा कि हमने राष्ट्रीय ध्वज को नहीं हटाया था, कोई अपमान नहीं किया. ये हमारा ट्रेक्टर नही टैंक है. बंजर जमीन को फाड़ता है. राहुल गांधी के ट्रैक्टर पर बैठने को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि आने वाले समय में बाकी सांसद भी ट्रेक्टर पर दिखेंगे. किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश में हुई फसलों की सरकारी खरीद के आंकड़े रख सरकार पर निशाना साधा. कहा कि, यूपी में 2020-21 में गेहूं का 307.8 लाख टन उत्पादन हुआ, जबकि सरकार ने सिर्फ 18 फीसदी यानी 56.4 लाख टन खरीदा. इसमे भी MSP 1975 रुपये क्विंटल थी, जबकि यूपी में औसत रेट 1884 रहा. किसान को प्रति क्विंटल 91 रुपये घाटे का आरोप लगाया. इसी तरह अन्य फसलों के आंकड़े सामने रखे.

ये भी पढ़ें.

राम के बाद अब कृष्ण की शरण में मायावती की पार्टी ! वृंदावन से होगा 'ब्राह्मण सम्मेलन' के दूसरे चरण का आगाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget