एक्सप्लोरर

Kanpur News: राकेश टिकैत का योगी सरकार पर हमला, कहा- 'देश बुलडोजर से नहीं संविधान से चलेगा'

Kanpur News: राकेश टिकैत ने कहा कि देश बुलडोजर से नहीं सविधान से चलता है. जो सरकार के नुमाइंदे हैं उनके मकान सील होंगे और जो सरकार विरोधी हैं उनके मकानों पर बुलडोजर चलेगा ये सरकार की नीति है.

Rakesh Tikait News: कानपुर देहात में मां बेटी की जलकर मौत मामले में किसान नेता राकेश टिकैत आज पीड़ित परिवार से मिलने मड़ौली गांव पहुंचे. राकेश टिकेत कानपुर दिल्ली हाईवे से वाया कार पहुंचे. इसके बाद बारा जोड़ टोल प्लाजा पर हजारों किसानों ने उनका स्वागत किया. यहां से टिकैत हजारों किसानों के साथ मड़ौली गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की. उन्होंने कहा कि वो इस परिवार की लड़ाई में शामिल होंगे. इस दौरान नेशनल हाईवे पर भारी-भरकम पुलिस बल तैनात रहा. 

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने सरकार पर निशान साधा और कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा. टिकैत ने कहा कि देश बुलडोजर से नही सविधान से चलता है. सबको जीने और रहने का अधिकार है. पूरे देश में सरकार डराने धमकाने का काम कर रही है, जो सरकार के नुमाइंदे हैं उनके मकान सील होंगे और जो सरकार के विरोधी हैं उनके मकानों पर बुलडोजर चलेगा यह सरकार की नीति है. ये सरकार कानून को न मानने वालों की है. राकेश टिकैत ने कहा कि अफसर यहां मनमानी कर रहे हैं और सरकार आंखे बंद करके बैठी है. 

नेहा सिंह राठौर को नोटिस पर उठाए सवाल

राकेश टिकैत ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को नोटिस दिए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि, जो भी सरकार के विरोध में बोलेगा उसको सरकार नोटिस पकड़ाती है. ये कानून का उल्लंघन और न मानने वाली सरकार है, सरकार सच्चे को नोटिस देती है. लोगों के मकान तोड़े जा रहे है, हालात ठीक नहीं है. जाति और धर्म के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा कि अभी तो कुछ नहीं बल्कि आगे देखिएगा आगे इसी से वोट मिलते हैं. 

बजट पर राकेश टिकैत ने कही ये बात

राकेश टिकैत से जब स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मौर्य को धार्मिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, वहीं बजट को लेकर उन्होंने योगी सरकार को आड़े  हाथों लिया और कहा कि गन्ना का भुगतान सरकार ने किया लेकिन लेट किया. उसका ब्याज भी नहीं दिया. अगर सरकार किसान के हित में है तो एमएसपी कानून लागू करे, इसलिए भुगतान को बजट में न जोड़े, घोषणा पत्र के आधार पर काम करें सरकार, किसान की जमीन नीलाम हो रही है. उन्होंने एक बार फिर किसानों के हित में आंदोलन की बात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget