एक्सप्लोरर

'किसान बटेंगे तो लुटेंगे', BKU नेता राकेश टिकैत ने MSP को लेकर सरकार दिया अल्टीमेटम

Rakesh Tikait Etah Visit: बीकेयू टिकैत नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के दावों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई बल्कि कर्जा जरूर दोगुना हो गया है.

Etah News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता राकेश टिकैत शनिवार को एटा में किसानों के महापंचायत में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने संसद में हुई धक्का मुक्की का बचाव किया और पूरे घटनाक्रम की फुटेज मांगी. राकेश टिकैत ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी इतने ताकतवर हो गए हैं कि दो सांसदों को घायल कर दिया.

राकेश टिकैत ने घायल सांसदों के इलाज के सवाल पर कहा कि उनके हर घंटे ट्रीटमेंट की अलग-अलग फोटो दिखाई जा रही है, इतना सबके लिए होने लगे तो सभी को बेहतर मेडिकल फैसिलिटी मिलनी शुरू हो जाएगी. 

उन्होंने कहा कि ये इतिहास में पहला मामला है, जब धक्का-मुक्की करके केस रजिस्टर किया गया है. इससे छवि खराब हो रही हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि इससे इससे संसदीय मर्यादा में गिरावट आ रही है, संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा है.

'अडानी को बचा रही सरकार'
भारतीय किसान यूनियन टिकैत नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा, "सरकार अडानी को बचाने का कार्य कर रही है, अडानी उन्हीं के तो आदमी हैं." उन्होंने सवाल किया इस मुद्दे पर संसद चल कहां रही है, बहस कहां हों रही है, अगर विपक्ष वाले आवाज उठाये तो वे कैंसल कर देते हैं. टिकैत ने कहा कि विपक्ष अपनी बात पार्लियामेंट में नहीं कहेगा तो कहा कहेगा?

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर राकेश टिकैत ने कहा, "ओम प्रकाश चौटाला किसानों के लिए लड़ाई लड़ने वाले ग्राउंड लेवल के नेता थे. उन्होंने कहा कि 13 माह तक दिल्ली में किसान आंदोलन चलने की वजह से अब सरकार किसानों का नाम लेने को मजबूर हो गई है. उन्होंने सरकार से फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की.

'किसान बटेंगे तो लुटेंगे'
किसानों के अलग- अलग संगठन बनने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, "बंटोगे तो लुटोगे. " उन्होंने योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' वाले नारे को धार्मिक ध्रुवीकरण बताया. संभल के मुद्दे पर टिकैत ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या संभल धार्मिक नगरी है, जो सरकार उसको मुद्दा बना रही है. 

राकेश टिकैत ने स्वामीनाथन आयोग और पंजाब सांसद की चन्नी कमेटी की हालिया दिनों पेश रिपोर्ट को लागू करने और किसान आयोग के गठन की मांग की. उन्होंने इस मौके पर आगे कहा कि नोएडा की जेलों में बंद किसानों को जल्द छोड़ा जाए. टिकैत ने कहा कि इस पर 23 दिसंबर को सिसौली में किसानों की बैठक में फैसला लेंगे.

'किसानों का कर्ज हुआ दोगुना'
राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के दावों को निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई है बल्कि उन पर कर्जा दोगुना हो गया. उन्होंने कहा कि एमएसपी की गारंटी की लड़ाई वे देश भर में लड़ेंगे जब तक कानून नहीं बन जाता है.

ये भी पढ़ें: 'मम्मी पापा मुझे माफ करना...', धर्मांतरण के बाद नाराज नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget