एक्सप्लोरर

धरना देने पर अड़े राकेश टिकैत, नरेश टिकैत बोले- किसान धरना खत्म कर दें

सिसौली में महापंचायत के दौरान नरेश टिकैत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसानों की पिटाई से अच्छा है कि वो धरना खत्म कर दें. वहीं राकेश टिकैत ने कहा है कि ये आंदोलन जारी था, जारी है और जारी रहेगा.

मुजफ्फरनगर: किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का बड़ा बयान आया है. नरेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से धरना खत्म करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सब सुविधाएं बंद होने के बाद धरना कैसे चलेगा. अब नेता-कार्यकर्ताओं को धरना खत्म कर वापस लौट जाना चाहिए.

सिसौली में महापंचायत के दौरान नरेश टिकैत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसानों की पिटाई से अच्छा है कि वो धरना खत्म कर दें. बता दें कि इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नरेश टिकैत के छोटे भाई राकेश टिकैत ने कहा है कि ये आंदोलन जारी था, जारी है और जारी रहेगा.

राकेश टिकैत ने कहा, किसान नेता-साथियों आंदोलन जारी रहेगा. प्री प्लान्ड तरीके से हमारे आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. ये आंदोलन जारी था, जारी है और जारी रहेगा. तीन काले कानून जब तक हैं ये आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से ये लड़ाई जारी रखेंगे. पुलिस लाठी चलाएगी तो लाठी खाएंगे, गोली खाएंगे और इनकी गोली कम पड़ जाएगी.

नरेश टिकैत ने कहा कि हम किसी पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं, जो कुछ हालत होंगे उस हिसाब से तय किया जाएगा. हम मजबूर हैं तो क्या करेंगे, इज्जत से उठ जाओ सरकार मजबूत है.

राकेश टिकैत ने कहा, "मैं पुलिस और प्रशासन से मिलूंगा क्योंकि उन्होंने बिजली की आपूर्ति में कटौती की है और कल रात से पीने के पानी की सुविधा भी बंद कर दी गई है और इसकी आपूर्ति नहीं होने पर हमारा आंदोलन प्रभावित हो जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget