एक्सप्लोरर

UP Rajya Sabha Elections: UP में राज्यसभा के लिए वोटिंग जारी, शाम 5 बजे के बाद होगी मतगणना, सपा में टूट, बीजेपी हुई मजबूत

UP Rajya Sabha Elections: UP में राज्यसभा के लिए मतदान शुरू हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 प्रत्याशी पर सपा ने अपने तीन प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें से 10 लोग ही राज्यसभा जा पाएंगे.

UP Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच में कांटे का मुकाबला हो रहा है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपने आठवें प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक रामनरेश अग्निहोत्री ने आज विधायकों के नाम व्हिप भी जारी की है.

सोमवार रात भाजपा और सपा दोनों की तरफ से डिनर पॉलिटिक्स की गई. इस दौरान सभी ने अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट देने के लिए अपने दलों के साथ-साथ अन्य समान विचार धारा वाले दलों के विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया था. इस डिनर पॉलिटिक्स में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के तो विधायक लोकभवन पहुंचे, लेकिन वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दिए गए डिनर में सपा के 7 से 8 विधायकों के गैर हाजिर होने की बात सामने आई है. ऐसे में क्रॉस वोटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं.

भाजपा के विधायक ऐसे जायेंगे वोट करने
भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को वोट देने के लिए एनडीए के सभी विधायकों को मतदान के लिए सचिवालय में सरकार के 8 प्रत्याशियों के लिहाज से 8 अलग अलग मंत्रियों के कक्ष में एकत्रित होने को कहा है. इसमें मतदान के लिए पांच-पांच की टोली में विधायक मतदान करने जाएंगे. विधायकों के मतदान करने जाते समय एक-एक प्रभारी भी उनके साथ जाएगा.

सपा के विधायक ऐसे जायेंगे वोट करने 
समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय बुलाया है और यहीं से विधायकों को उम्मीदवारों का कोटा आवंटित किया जाएगा . यहीं कार्यलय पर  सपा विधायकों को ये समझाया जाएगा कि कौन विधायक किसको और किस वरीयता में वोट देगा , इसके बाद सभी विधायक विधान भवन पहुंचकर वोट करेंगे.

क्या है वोट का समीकरण
राज्यसभा चुनाव में आज हो रही वोटिंग के लिए भाजपा को अपने 8 प्रत्याशियों को जिताने के लिए 296 मतों की आवश्यकता है , तो वहीं समाजवादी पार्टी को अपने विधायकों को जिताने के लिए 111 मतों की आवश्यकता है . मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास एनडीए के घटक दलों के साथ समर्थित दलों का कुल 287 वोट हैं ,इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी को 9 अतिरिक्त मत चाहिए तो वहीं समाजवादी पार्टी के पास कांग्रेस को लेकर के कुल 108 वोट है और ऐसे में सपा को तीसरी सीट अपने खाते के पाने के लिए तीन अतिरिक्त वोट चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: सपा विधायक के घर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री से फोन पर कराई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget