एक्सप्लोरर

Jhansi News: राजधानी एक्सप्रेस में बड़ी लापरवाही, शाकाहारी यात्री को परोसा नॉनवेज खाना, बिगड़ी तबीयत

Jhansi News in Hindi: मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री को वेज की जगह नॉनवेज खाना परोस दिया गया. खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई.

दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में कैटरिंग स्टाफ की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री को शाकाहारी भोजन की जगह गलती से नॉनवेज खाना परोस दिया गया. बताया जा रहा है कि महिला ने टिकट बुकिंग के दौरान साफ तौर पर वेज भोजन का विकल्प चुना था, लेकिन भोजन मिलने के बाद जब उन्होंने कुछ निवाले खाए तो स्वाद अजीब लगा.

इसके बाद आसपास बैठे यात्रियों ने बताया कि यह नॉनवेज खाना है. यह पता चलते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आगे का सफर बिना खाना खाए ही करना पड़ा. महिला ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने बेटे को दी, जिसके बाद बेटे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी शिकायत कर रेलवे प्रशासन को अवगत कराया.

ये भी पढ़िए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 81 दिनों तक करेंगे यूपी की परिक्रमा, गोरखपुर से शुरुआत

रेलवे ने महिला यात्री को परोस दिया नॉनवेज खाना

मामला ट्रेन नंबर 22222 मुंबई राजधानी एक्सप्रेस का है. महिला यात्री ने राजेश्वरी देवी ने बताया वह ट्रेन के कोच क्रमांक बी-1 की सीट नम्बर 17 पर सफर कर रही थी. टिकट बुकिंग के दौरान उन्होंने शाकाहारी खाना का ऑर्डर लगाया था. वह सोमवार को दिल्ली से ट्रेन में सवार हुई थी. रात्रि में ट्रेन जब झांसी स्टेशन से पहले चल रही थी तभी उन्हें कैटरिंग वाले ने खाना परोसा. खाने के एक-दो निवाले खाने के बाद अजीब लगा तो उन्होंने आस-पास बैठे यात्रियों को खाना दिखाया. जिस पर उन्हें पता चला कि वह खाना नॉनवेज है. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें भूखा ही रहना पड़ा. इसकी जानकारी महिला ने फोन के माध्यम से दिल्ली में अपने बेटे को दी. बेटे ने इसकी शिकायत एक्स पर करते हुए रेलवे को अवगत कराया.

दिल्ली से है इस पूरी घटना का संबंध- मनोज कुमार

इस मामले में झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला राजधानी का है. हमारे यहां से संबंध नहीं है बल्कि दिल्ली से है. उसमें दिल्ली से सीधा स्टॉप भेजा जाता है.

ये भी पढ़िए- हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget