एक्सप्लोरर

राजस्थान के जालौर में भीषण सड़क हादसा, बस्ती के 3 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

UP News: राजस्थान के जालौर हुए भीषण सड़क हादसे में बस्ती के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं तीन श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है.

Basti News: बस्ती जिले के रहने वाले तीन लोगों की राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. राजस्थान के जालौर जिले में हुए हादसे में बस्ती के तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. 

इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के देईपार जोगीबारी गांव के एक ही परिवार के 7 सदस्य राजस्थान के द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे. दर्शन कर लौटते समय उनकी इनोवा कार ट्रक में पीछे से घुस गई, यह हादसा राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर के भारत माला में हुआ. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के देईपार जोगीबारी गांव निवासी संतोष पांडेय, उनकी पत्नी सुभावती और 13 साल की बेटी प्रमिला के रूप में हुई है.

सड़क हादसे में ये लोग हुए घायल
वहीं घायलों में मिठाई गोस्वामी और उनकी दस वर्षीय बेटी अनीता, आठ वर्षीय कविता और छह वर्षीय आशीष शामिल है. सभी घायलों को राजस्थान के पालनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में घायलो का इलाज किया जा रहा है. 

सड़क हादसे में मौत पर बस्ती एसपी ने क्या कहा?
इस हादसे के बाबत बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, बस्ती के तीन श्रद्धालुओं की राजस्थान में रोड एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिली है. जालौर के पुलिस प्रशासन से संपर्क किया गया है, घायलों के बारे ने पता लगाया जा रहा है, एक्सीडेंट के बारे ने परिजनों को सूचना दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव से पहले CM योगी से ओपी राजभर की मीटिंग, कोटे के भीतर कोटा की मांग दोहराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget