एक्सप्लोरर

मोहर्रम पर हाउस अरेस्ट से नाराज राजा उदय प्रताप बोले: ‘भारत में हिंदुओं की हालत बांग्लादेश जैसी’

Pratapgarh News :राजा उदय प्रताप सिंह ने मोहर्रम के दिन शेखपुर आशिक गांव में हनुमान मंदिर पर भंडारा आयोजन पर रोक को लेकर प्रशासन पर निशाना साधा. एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया.

UP News: प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता, राजा उदय प्रताप सिंह को मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर प्रशासन ने 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट कर दिया. इस कार्रवाई से नाराज उदय प्रताप सिंह ने भदरी महल से बड़ा बयान देते हुए प्रशासन और सरकार पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया. उन्होंने भारत में हिंदुओं की स्थिति की तुलना बांग्लादेश के हिंदुओं से की, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है.

भदरी के राजा उदय प्रताप सिंह ने मोहर्रम के दिन शेखपुर आशिक गांव में हनुमान मंदिर पर भंडारा आयोजन पर रोक को लेकर प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रशासन और शासन उसी समाज का दबाव मानता है, जो दबाव डालता है. एक समुदाय की बात सुनी जा रही है, क्योंकि हिंदू समुदाय की ओर से कोई दबाव नहीं है. हमारा 10 साल पुराना भंडारा बंद कर दिया गया.

उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद, जब मैंने शेखपुर का गेट बंद कराया, तो प्रशासन ने मझिल गांव में 500 मीटर दूर दूसरा गेट लगाने की अनुमति दे दी. भारत में हिंदुओं का हाल बांग्लादेश के हिंदुओं जैसा हो रहा है.

मोहर्रम और भंडारा विवाद

यह विवाद 2005 से शुरू हुआ, जब शेखपुर आशिक गांव में एक बंदर की मौत के बाद वहां हनुमान मंदिर बनाया गया. इसके बाद से उदय प्रताप सिंह हर साल मोहर्रम के दिन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा आयोजित करते आए हैं. 2014 में भंडारा आयोजन के दौरान मोहर्रम जुलूस के रास्ते पर होने के कारण तनाव पैदा हुआ. 2015 में मुस्लिम समुदाय के विरोध के बाद प्रशासन ने भंडारे पर रोक लगा दी. 2016 से हर साल मोहर्रम के दौरान उदय प्रताप और उनके समर्थकों को हाउस अरेस्ट किया जाता आ रहा है 2025 में भी यह कार्रवाई दोहराई गई, जिसमें उदय प्रताप सहित 13 लोगों को नजरबंद किया गया.

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना

SDM कुंडा वाचस्पति सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदय प्रताप सिंह और 12 अन्य लोगों को 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट किया गया है. जिले में 650 लोगों पर पाबंदी लगाई गई, और भदरी महल के बाहर भारी पुलिस बल के साथ ड्रोन से निगरानी की जा रही है. प्रशासन का मानना है कि एक ही दिन भंडारा और मोहर्रम जुलूस के आयोजन से सांप्रदायिक तनाव की आशंका रहती है.

उदय प्रताप का आरोप: हिंदुओं का दमन

उदय प्रताप सिंह ने प्रशासन पर एक समुदाय के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू समुदाय दब गया है. पिछले साल जब मैंने कोर्ट के जरिए गेट बंद कराया, तो प्रशासन ने दूसरा गेट लगाने की अनुमति दे दी. यह एकपक्षीय कार्रवाई है. उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की, जहां उन्होंने लिखा, ‘प्रशासन का समाधान है कि जो मुस्लिमों का विरोध करे, उसे गिरफ्तार कर लो. हिंदुओं का भंडारा बंद कर दिया गया, लेकिन मझिल गांव में नया गेट लगाने की अनुमति दे दी गई.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget