एक्सप्लोरर

अलीगढ़: राजा महेंद्र प्रताप विश्वद्यालय के छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, VC पर लगाए घूसखोरी के आरोप

UP News: अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विवि के परीक्षा में फेल हुए छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया. वहीं छात्रों ने वीसी पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है.

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन स्थित राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के वीसी कार्यालय के बाहर दर्जनों अलग-अलग कॉलेज के छात्रों के द्वारा प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की है. छात्रों का कहना है  कि विश्वविद्यालय के द्वारा बड़ी लापरवाही करते हुए 200 से ज्यादा छात्रों को फेल किया गया है. कुछ प्रतिशत छात्रों को पैसा लेने के बाद पास कर दिया गया है. जबकि छात्र लगातार दूसरी बार परीक्षा देने के बाद भी फेल हुए है.

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के वीसी और रजिस्ट्रार की अनबन के चलते छात्रों को पास नहीं किया गया जो छात्र महज एक या दो नंबर से फेल हो चुके हैं. उनको लेकर छात्रों के द्वारा 3 दिन पहले प्रदर्शन किया था. राजा महेंद्र प्रताप विवि के प्रशासन के द्वारा उन्हें पास करने की बात कहते हुए 72 घंटे में कुछ अच्छा करने का आश्वासन दिया था. लेकिन छात्रों के भविष्य के साथ अब तक खिलवाड़ किया जा रहा है. 200 से ज्यादा छात्र फेल होने की कगार पर पहुंच चुके हैं. जिसमें कई छात्राएं भी हैं. लेकिन अभी तक उनके पास नहीं किया गया. जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त हैं. 

छात्रों ने वीसी पर लगाया आरोप
वीसी साहब पैसे लेकर छात्रों को पास करते हैं. हम भी पैसा देने को तैयार हैं. हमें भी पास कर दीजिए. यह स्लोगन छात्रों के द्वारा अपनी पटिका पर लिखकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है. छात्रों का कहना है, कुछ छात्र ऐसे हैं. जिनके द्वारा पैसे दिए गए. तब कहीं जाकर उन्हें पास किया गया. हम भी पैसे देने को तैयार है. लेकिन हमारे भविष्य को अंधकार से बचाया जाए. वहीं दूसरी ओर छात्रों का आरोप है, तीन दिन पहले जब आश्वासन दिया था तो वीसी साहब को कार्यालय में रहना था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. अब छात्र वीसी पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान छात्रा हुई बेहोश
वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों के द्वारा जब प्रदर्शन किया जा रहा था तो इस दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई. जिसको छात्रों के द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. छात्रों का आरोप है. कार्यालय के बाहर दर्जनभर से ज्यादा छात्र धूप में  बैठे हुए लेकिन अंदर अफसर एसी में बैठकर आराम कर रहे है, छात्रों की कोई सुनने वाला नहीं है. यही कारण है तेज धूप के कारण छात्रा बेहोश हो गई है.

क्या कहते है वीसी कार्यालय में मौजूद अधिकारी
वीसी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों के द्वारा बिना कैमरे पर बोलने की शर्त पर बताया गया यह वह छात्र है जो बीएएलएलबी और एलएलबी की परीक्षाओं में फेल हो चुके हैं. जब इनका री एग्जाम कराया गया तो कुछ छात्र सफल हो गये. लेकिन कुछ छात्र दोबारा परीक्षा में भी पास नहीं हो पाई है. जब दुबारा ये छात्र फेल हो गए है तो अब ये छात्र यहां प्रदर्शन कर रहे है.

ये भी पढ़ें: Ayodhya Rape Case: रेप आरोपी के साथ दिखने पर अयोध्या के सपा सांसद बोले- 'मुझे जानकारी नहीं, कुछ नहीं कह सकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget