एक्सप्लोरर

23 साल पुरानी घटना का जिक्र कर राजा भैया ने मिलाए सीएम योगी से सुर, कहा- 'याद रहे जुड़ेंगे तभी बचेंगे'

Raja Bhaiya News: यूपी की कुंडा सीट से विधायक राजा भैया ने साबरमती एक्सप्रेस जलाने की घटना की बरसी पर लोगों से एकजुट रहने की अपील की और सीएम योगी की तर्ज पर कहा 'जुड़ेंगे तभी बचेंगे.'

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान की तर्ज पर लोगों से एकजुट रहने की अपील की है. कुंडा विधायक ने 23 साल पहले गुजरात के 'गोधरा कांड' की घटना का जिक्र करते हुए अपनी बात कही और कहा कि जब साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन जलाई गई थी तो किसी ने अगड़ा, पिछड़ा और दलित नहीं पूछा था. 

राजा भैया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साबरमती एक्सप्रेस को जलाने की घटना का जिक्र करते हुए लिखा- ‘गोधरा’ शब्द सभी को याद होगा लेकिन ‘साबरमती एक्सप्रेस’ की चर्चा कम ही होती है, आज वही दुखद दिन है जिस दिन सन 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में राम भक्तों को ज़िंदा जला दिया गया था, उनका अपराध ये था कि वे अयोध्या से अपने आराध्य श्री राम लला सरकार के दर्शन करके लौट रहे थे.

'बंटेंगे तो कटेंगे' की तर्ज पर कही ये बात
उन्होंने आगे लिखा- 'नारी, पुरुष, बच्चे बच्चियां किसी को नहीं छोड़ा गया. पेट्रोल डालकर उन्हें जीवित जला दिया गया, विश्व के इतिहास में किसी भी राष्ट्र में अल्पसंख्यकों द्वारा बहुसंख्यक समाज का इस प्रकार निर्मम, क्रूर नरसंहार का कोई दूसरा उदाहरण हो तो बताइयेगा अवश्य, और हां कृपया विचार करें कि उन्हें जिंदा जलाने के पहले क्या उनसे पूछा गया था कि वे अगड़ा, पिछड़ा या दलित हैं? याद रहे जुड़ेंगे तभी बचेंगे.'

बता दें कि 27 फरवरी 2002 में गुजरात  के गोधरा स्टेशन से रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में उन्मादी भीड़ ने आग लगा दी थी और इस भीषण अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी. ये ट्रेन अहमदाबाद जाने के लिए गोधरा स्टेशन से चली ही थी तभी किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और फिर पथराव के बाद ट्रेन के एक डिब्बे को आग के हवाले कर दिया गया. 

इस ट्रेन में सवार लोग हिंदू तीर्थयात्री थे और अयोध्या से कार सेवा कर लौट रहे थे. घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी, उस वक्त गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे और केंद्र में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget