एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 को लेकर किया बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर कही ये बात

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि इन दोनों दलों ने पहले भी गठबंधन किया है, सब लोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं.

Keshav Prasad Maurya News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले बने 'इंडिया' गठबंधन के दो घटक दलों कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच सीटों को लेकर तालमेल नहीं बन पा रहा है, जिसके बाद दोनों तरफ से बयानबाजी देखने को मिल रही है. कांग्रेस और सपा के बीच हो रही खींचतान को लेकर अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जनता इन्हें अच्छे से जानती है.

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि इन दोनों दलों ने पहले भी गठबंधन किया है, फिर चाहे वो 2017 का विधानसभा चुनाव रहा हो या फिर 2019 का लोकसभा चुनाव. सब लोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, जनता इनके कारनामों को समझती है.

केशव मौर्य ने साधा सपा-कांग्रेस पर निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 को लेकर जनता अपना फैसला पहले ही कर चुकी है. चुनाव की घोषणा होना मतदान होना और तीसरी बार मोदी सरकार को शपथ लेना बाकी है. कांग्रेस-सपा से गठबंधन करे तब भी, न करे तब भी, लड़े तब भी और न लड़े तब भी भारतीय जनता पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस में बढ़ी दूरी
दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर सपा कांग्रेस के बीच खींचतान हो रही है. कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सपा को सीट नहीं देना चाहती है, जिसे लेकर सपा में नाराजगी है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव तो यहां तक कह चुके हैं अगर अब गठबंधन नहीं हुआ तो वो यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी ये कहकर सियासी पारा बढ़ा दिया है कि कांग्रेस यूपी की सभी 80 सीटों पर तैयारी कर रही है.

Watch: BJP के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भिड़ी महिलाएं, बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget