एक्सप्लोरर

लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ धाम में बढ़ी ठंड, धीमी पड़ी पुनर्निर्माण कार्यों की गति

केदारनाथ धाम में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है. बारिश की वजह से केदार नगरी पूरी तरह से घने कोहरे में लिपट गई है. धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की गति भी मंद पड़ गई है.  

Rain in Kedarnath Dham: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के चलते केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है. इसके अलावा धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की गति भी बारिश ने धीमी कर दी है. हालांकि, धाम में यात्रियों की आवाजाही पर रोक है लेकिन बारिश की वजह से धाम में रह रहे जवानों, मजदूरों, पुजारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

सरकार पर उपेक्षा का आरोप
वहीं, दूसरी ओर केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन को एक माहीने का समय हो गया है. बारिश और ठंड के बावजूद तीर्थ पुरोहित धरने पर डटे हुए हैं और मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ धरना देते हुए सरकार पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं.

लगातार हो रही है बारिश 
बता दें कि, केदारनाथ धाम में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है. बारिश होने पर केदार नगरी पूरी तरह से घने कोहरे में लिपट गई है. लगातार बारिश होने से धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी धीमे हो गए हैं. इन दिनों धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं, लेकिन पुनर्निर्माण कार्यों को कराने में बारिश बाधक बन गई है. इसके अलावा धाम में बारिश के बाद ठंड भी बढ़ गई है.

बोर्ड को भंग करने की मांग
हालांकि, कोरोना के चलते केदारनाथ यात्रा बंद होने से केदार नगरी में दूर-दूर तक कोई भी नहीं दिखाई दे रहा है. इन दिनों धाम में सिर्फ मंदिर के पुजारी, कुछ तीर्थ पुरोहित, मजदूर और सुरक्षा जवान मौजूद हैं. वहीं, केदारनाथ में बारिश और ठंड में भी तीर्थ पुरोहित धरने पर डटे हुए हैं. धाम में हो रही बारिश के बावजूद तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ सरकार से बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं.

अधिकारी ने नहीं की बातचीत
आचार्य संजय तिवारी और नवीन शुक्ला ने कहा कि आंदोलन को एक माहीने का समय हो गया है, मगर अभी तक सरकार के किसी भी सक्षम अधिकारी ने उनसे बातचीत करना जरूरी नहीं समझा है. उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सहारे सरकार उत्तराखंड के चारधाम पर कब्जा कर यहां की पूजा पद्धति को बदलना चाहती है. बोर्ड में हक-हकूकधारियों और तीर्थ पुरोहितों के हकों की अनदेखी की गई है, जिस कारण उन्हें ये किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं है.

ये भी पढ़ें:

सूर्योदय के वक्त चमकते ताज का दीदार कर सकेंगे सैलानी, अब समय में ये हुआ बदलाव

ग्रामीण ने की लाइट लगवाने की फरियाद, बीजेपी विधायक बोले- बेटे की कसम खाओ कि हमें वोट दिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget