एक्सप्लोरर

Platform Ticket Price Hike: कोरोना के नाम पर 10 रुपये का प्लेटफार्म टिकट 50 में बेच रहा है रेलवे

10 रूपये का प्लेटफार्म टिकट 50 रूपये में बेचे जाने से ज़रूरतमंद लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों ने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया जताई है.

प्रयागराज: दिल्ली-मुम्बई समेत कई बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट तीन गुना ज़्यादा दाम यानी तीस रूपये में बेचे जाने पर मचा कोहराम अभी थमा भी नहीं था कि रेलवे ने अब प्रयागराज मंडल के सात स्टेशनों पर इसे 50 रूपये में बेचना शुरू कर दिया है. कानपुर-प्रयागराज-मिर्ज़ापुर और अलीगढ़ जैसे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री दो दिन पहले ही शुरू हुई है. इन स्टेशनों पर 10 रूपये का प्लेटफार्म टिकट 50 रूपये में बेचा जा रहा है.

10 रूपये का प्लेटफार्म टिकट 50 रूपये में बेचे जाने से ज़रूरतमंद लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इसके पीछे रेलवे ने यह दलील दी है कि गैर ज़रूरी भीड़ को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर यह फैसला लिया गया है. 10 का प्लेटफार्म टिकट 50 रूपये में सिर्फ 30 जून तक ही बेचा जाएगा. उसके बाद नये सिरे से फैसला लिया जाएगा, लेकिन इस तरह का नियम बनाते वक़्त रेलवे शायद यह भूल गया कि लोग रेलवे प्लेटफॉर्म्स पर पिकनिक मनाने या घूमने के लिए बल्कि ज़रूरी काम की वजह से जाते हैं. बेशक प्लेटफार्म टिकट पांच गुना ज़्यादा दाम पर बेचे जाने से भीड़ कुछ कम हो सकती है, लेकिन तमाम ज़रूरतमंद इसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर अंदर जाने से ज़रूर वंचित रह जाएंगे.

रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट का दाम पांच गुना किये जाने का फैसला लेते वक़्त एक और गलती की है. प्लेटफार्म टिकट 50 रूपये का बेचा जा रहा है, जबकि इन स्टेशनों से नजदीक के कुछ स्टेशनों का अनारक्षित टिकट सिर्फ पचीस से तीस रुपये में मिल रहा है. ऐसे में अगर रेलवे स्टेशन जाने वाला कोई शख्स प्लेटफार्म टिकट के बजाय नजदीक के किसी स्टेशन का अनारक्षित टिकट खरीदकर प्लेटफार्म पर जाता है तो रेलवे के पास उसे रोकने का कोई रास्ता नहीं होगा. अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू होने के बाद प्लेटफार्म टिकट 50 रूपये किये जाने का फैसला बेतुका ही लगता है.

प्लेटफार्म टिकट के दाम 10 रूपये से बढ़ाकर 50 रूपये रखे गए

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च महीने में कोरोना की दस्तक के बाद ट्रेनों का संचालन बंद होने पर रेलवे ने प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी थी. यात्री ट्रेनें अब भी स्पेशल के तौर पर ही चल रही हैं. दिल्ली-मुम्बई जैसे बड़े शहरों ने पिछले दिनों प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू की तो इसकी कीमत तीन गुना बढाकर 30 रूपये कर दी थी. इस पर काफी कोहराम मचा था. यह कोहराम अभी थमा भी नहीं कि प्रयागराज मंडल ने सात रेलवे स्टेशनों पर पिछले दो दिनों से प्लेटफार्म टिकट बेचने शुरू कर दिए. प्रयागराज मंडल के सात रेलवे स्टेशनों प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, अलीगढ़, इटावा, टुंडला, मिर्ज़ापुर और प्रयागराज छिंवकी पर टिकटों की बिक्री शुरू की है. हालांकि इन सभी जगहों पर प्लेटफार्म टिकट के दाम 10 रूपये से बढ़ाकर 50 रूपये रखे गए हैं.

नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक़ इस तरह का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि बहुत ज़रूरतमंद लोग ही रेलवे स्टेशनों में दाखिल हों सकें. आने वाले दिनों में होली का त्यौहार है और साथ ही गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो रही हैं, ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. मुसाफिरों को छोड़ने या रिसीव करने वाले ज़्यादा लोग प्लेटफार्म तक न जाएं, इसीलिये प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ाकर 50 रूपये किया गया है. उनके मुताबिक़ कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है. ऐसे में भीड़ को काबू में रखने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कराने के लिए इस तरह का फैसला करना ज़रूरी था. उनके मुताबिक़ प्लेटफार्म टिकट के दाम पांच गुना किये जाने का फैसला डिवीजन लेवल पर किया गया है. हालांकि रेलवे यात्रियों ने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया जताई है.

यह भी पढ़ें-

रेस से बाहर रहते हुए उत्तराखंड में फर्स्ट आए तीरथ सिंह रावत, जानें- कैसे कटा बीजेपी के दिग्गजों का पत्ता?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget