एक्सप्लोरर

रेस से बाहर रहते हुए उत्तराखंड में फर्स्ट आए तीरथ सिंह रावत, जानें- कैसे कटा बीजेपी के दिग्गजों का पत्ता?

रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, भगत सिंह कोश्यारी, सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, अनिल बलूनी समेत तमाम दिग्गज सीएम पद की रेस में पिछड़ गए.

देहरादून: कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है और यह सच भी है. उत्तराखंड की राजनीति में को ही ले लीजिये. यहां कई बार इतिहास ने खुद को दोहराया है. जब-जब बीजेपी ने अपनी ही सरकार में सत्ता परिवर्तन किया है तब-तब एक ऐसे चेहरे को आगे लेकर आई जिसकी सम्भावना नहीं के बराबर रही थी. अब भी सत्ता के इस परिवर्तन में ऐसा ही हुआ. तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने यह साबित कर दिया है कि उनका निर्णय सत्ता बाजार के भाव से बिलकुल अलग होता है.

दरअसल, जब पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री बदलने के लिए अंदरखाने एक अभियान शुरू हुआ तो त्रिवेंद्र के उत्तराधिकारी के तौर पर जो नाम लिए जा रहे थे उनमें से किसी को भी मौका नहीं मिला. जिनका नाम दौड़ में था उनमें केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी समेत तमाम दिग्गज शामिल थे.

जिनकी उम्मीद थी उनका नंबर कट गया

कई राज्यों में चुनाव और अन्य बड़ी जिम्मेदारी के चलते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बलूनी को दिल्ली में ही रोक लिया. निशंक का पत्ता इसलिए कट गया क्योंकि वो जब मुख्यमंत्री थे कई विवादों के चलते उन्हें बीच में हटाना पड़ा था. अजय भट्ट के नाम पर मंथन हुआ लेकिन निर्णय नहीं हो सका. कोश्यारी का उम्रदराज होना और सतपाल महाराज का मूलत: बीजेपी का नहीं होना मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी की राह में रोड़ा बन गया, धनसिंह रावत का नाम इसलिए कट गया... एक तो वो त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में कनिष्ठम सदस्य थे और दूसरा यह खबरें आ रही थी कि त्रिवेंद्र कैंप उन्हें मुख्यमंत्री बनवाने के लिए अड़ा है, इसलिए उनका भी पत्ता साफ़ हो गया. पूरी छंटनी होने के बाद बदली परिस्थितियों में हाई कमान ने तीरथ सिंह रावत को मौका देकर सबको हैरान कर दिया.

इससे पहले भी जब बीजेपी 2007 का चुनाव जीती तो उस समय प्रबल दावेदार भगत सिंह कोश्यारी थे. लेकिन तत्कालीन पौड़ी सांसद बीसी खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बना दिया गया. उसके बाद जब खंडूड़ी को हटाया गया तो भगत को बनना था लेकिन खंडूरी अड़ गए और निशंक मुख्यमंत्री बन गए. यही स्थिति अब हुई, जिनकी उम्मीद थी उनका नंबर कट गया.

यह भी पढ़ें-

In Pics: शाही स्नान पर हरिद्वार में दिखा अद्भुत नजारा, सीएम रावत ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget