एक्सप्लोरर

ट्रेनों में मजदूरों की मौत पर बैकफुट पर आया रेलवे, यात्रियों को दी ट्रेन में सफर से बचने की नसीहत

नॉर्दन रेलवे और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन ने अपील कर कहा है कि जिन्हें कोई बीमारी है, वह यात्रा करने से बचें. जब तक कोई इमरजेंसी न हो, तब तक ट्रेन का सफर न करें.

प्रागराज. मो. मोईन। लॉकडाउन में ट्रेनों से सफर कर रहे प्रवासी श्रमिकों के शव मिलने की कई खबरें आई हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में बदइंतजामी के साथ ही रास्ता भटकने के कई मामले भी सामने आए हैं. वही अब रेलवे इन मामलों को लेकर बैकफुट पर आया है. रेलवे ने अपने बचाव में यात्रियों से बेहद जरूरी न होने पर ट्रेन का सफर नहीं करने की अपील की है. रेलवे ने सफाई देते हुए कहा है कि जिन यात्रियों की मौत हुई है, उनमें विभाग की कोई लापरवाही नहीं है. सभी लोगों की मौत किसी ना किसी बीमारी के कारण हुई है. इसके बावजूद अगर किसी यात्री को लगता है कि वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं है तो उसे ट्रेन का सफर नहीं करना चाहिए.

नॉर्दन रेलवे और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन ने अपील कर कहा है कि जिन्हें कोई बीमारी है, वह यात्रा करने से बचें. जब तक कोई इमरजेंसी न हो, तब तक ट्रेन का सफर न करें. बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी ट्रेन के सफर से बचना चाहिए, उन्हें भी यात्रा नहीं करनी चाहिए.

नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे जोन के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि अकेले उनके जोन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर कर रहे 20 मजदूरों की मौत हुई है. इनमें प्रयागराज डिवीजन में 13, झांसी में 6 और आगरा डिवीजन का एक मामला शामिल है. उन्होंने सफाई देते हुआ कहा कि मृतकों में से एक मजदूर कोरोना से पीड़ित था, जबकि बाकी लोग भी पहले से ही बीमार थे. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि अगर उनकी तबीयत ठीक नहीं है तो उन्हें रेलवे का सफर नहीं करना चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि कई मामलों में रेलवे की मेडिकल टीम ने बीमार मुसाफिरों की मदद भी की है. अकेले एनसीआर जोन में 13 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है. लोगों की मदद के लिए 138 और 139 के हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget