एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की यात्रा के लिए बनाए गए अस्थाई कैंप में आया करंट, 7 मजदूर घायल, एक की मौत

यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनाए गए अस्थायी कैंप में वाच टावर को खोलते समय 8 मजदूर करंट की चपेट में झुलस गए. जिसमें एक की मौत और अन्य घायल हैं. सभी मजदूर झारखंड के निवासी हैं.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बनाए गए सीआरपीएफ के अस्थाई कैंप में वाच टावर को खोलते समय 8 मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए. इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि सात अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज़ीरो पॉइंट पर राहुल गांधी के लिए बनाए गए अस्थाई कैंप में थोड़ी देर के लिए कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ठहरे थे.

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और बिजली सप्लाई बंद करने के बाद झुलसे नरेश तुरी, छोटू तुरी, अशोक यादव, लक्ष्मी कुमार सिंह, लालू तुरी, घनश्याम कुमार तुरी, सकलदीप तुरी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. सभी मजदूर झारखंड के चतरा जनपद के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला गांव निवासी हैं. हादसे की जानकारी मिलने पर काशीपुर तिराहा चौकी इंचार्ज ओम शुक्ला अस्पताल पहुंच गए. हालत गंभीर होने पर नरेश तुरी और छोटू तुरी को एक निजी अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने नरेश तुरी को मृत घोषित कर दिया.

कैंप में करंट आने से हुआ हादसा
शनिवार को मुरादाबाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली थी. जिसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं थी. राहुल गांधी की यात्रा समाप्त होने के बाद शनिवार की रात जीरो प्वाइंट पर झारखंड के मजदूर अस्थाई कैंप से सीआरपीएफ का वाच टावर हटा रहे थे. कैंप हटाते समय सीआरपीएफ वॉच टावर की लोहे की रॉड वहां से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गई. जिससे अचानक कैंप में करंट उतर गया. इस हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. जबकि कुछ मजदूर बाल बाल बच गए.

हादसे में एक की मौत आठ घायल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समाप्त होने के बाद सीआरपीएफ के वॉच टावर को खोलते समय अचानक करंट दौड़ पड़ा. जिसमें आठ मजदूर झुलस गए. सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक मजदूर की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना. एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अस्थाई कैंप हटाते समय हादसा हुआ था. करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि सात झुलस गए हैं. झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा के विधायकों ने जेल प्रशासन पर लगाए 'तानाशाही' के आरोप, कहा- 'इरफान सोलंकी से मिलने से रोका'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget