एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: 'यह ज्यूडिशरी ने किया है, इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के खिलाफ...' राहुल गांधी को लेकर बोले चौधरी लक्ष्मी नारायण

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी को लेकर चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि देखिए यह भगवान की कृपा रही है कि अन्य प्रदेश में जाकर उनकी सदस्यता समाप्त हुई है.यदि यहां होती तो हमारे ऊपर ही आरोप लगता.

Aligarh News: अलीगढ़ (Aligarh) में शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. मंत्री लक्ष्मी नारायण ने राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द होने के सवाल पर कहा कि यह ज्यूडिशरी ने किया है. अगर उत्तर प्रदेश में हुआ होता तो वह हमारे ऊपर आरोप लगाते. इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के खिलाफ भी जजमेंट दिया गया था तो सबसे ऊपर ज्यूडिशरी है और उसका फैसला मानना चाहिए.

जिला प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सीएम योगी की सबसे बड़ी उपलब्धि, जिसकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में है, वो कानून व्यवस्था है. लगभग 850 लोग, जो यूपी में बड़े भूमाफिया थे उनकी 90 अरब 38 करोड़ की संपत्ति हमने 1 साल में जब्त की है. कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महिला बटालियन बनाई गई है और महिला थाने खोले गए हैं. बहन बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए 2,25,000 बहनों का सामूहिक विवाह अभी तक किया गया है. 

इसी के साथ जिला प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो मैं यह कह सकता हूं कि कम समय में यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस पूर्वांचल एक्सप्रेस और अनेक सहायक रोड बने है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया से इन्वेस्टर्स यहां आए और उन्होंने 35 लाख करोड़ का अपना करार किया. जिसमें कार्य भी शुरू हो चुका है.

सरकार के गिनाए विकास कार्य 
अलीगढ़ जिले के लिए तो सीएम योगी एक ऐतिहासिक पुरुष हैं जिन्होंने राजा महेंद्र प्रताप के नाम से यूनिवर्सिटी बनाई है और डिफेंस कॉरिडोर बनाया है. बाकी तो हजारों करोड़ों के काम हुए हैं उनकी चर्चा तो मैं नहीं करता लेकिन कुछ काम ऐसे ऐतिहासिक हुए हैं. चाहे वह मथुरा हो, चाहे हाथरस हो, चाहे अलीगढ़ हो जिनके लिए इतिहास का अध्याय सीएम योगी के नाम लिखा जाएगा.

जहां तक हमारी एकता का सवाल है पूरे देश में इस बात का उदाहरण दिया जाता है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में भर्तियां निष्पक्ष हुई है.इसके अलावा अध्यापकों की भर्ती हुई और विभागों में भर्ती हुई जिसमें आज तक एक व्यक्ति कोई भी एक चाय का दाग भी नहीं लगा पाया. 

राहुल गांधी को लेकर दिया ये बयान
राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द होने के सवाल पर चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि देखिए यह भगवान की कृपा रही है कि वो अन्य प्रदेश में जाकर उनकी सदस्यता समाप्त हुई है.यदि यह सदस्यता उत्तर प्रदेश में समाप्त होती तो सीधे-सीधे हमारे ऊपर ही आरोप लगता. मैं यह कह सकता हूं कि ज्यूडिशरी पर कभी कोई सवाल नहीं उठाया जाता. यह वही ज्यूडिशरी है जिसने इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के खिलाफ जजमेंट दिया था. 

अलीगढ़ के नाम परिवर्तन के सवाल पर कहा कि नाम परिवर्तन करने में एक प्रक्रिया है जो जिलाधिकारी से लेकर केंद्र सरकार तक जाता है. जब केंद्र सरकार से वह पूर्ण होकर आ जाता है तब नाम परिवर्तित होता है, यदि इस तरह का कोई प्रस्ताव गया है तो मैं निश्चित रूप से इसको देख लूंगा और माननीय जनप्रतिनिधियों से सबसे सहयोग लेकर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हम प्रारंभ करेंगे.

यह भी पढ़ें:- 

Yogi 2.0: सीएम योगी बोले- अब माफियाओं से नहीं महोत्सव से है यूपी की पहचान, रोजगार पर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget