एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'शुभ मुहूर्त' में अमेठी आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता के करीबी कही ये बात

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले फिर एक बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अमेठी (Amethi) को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेठी आ सकते हैं और यहां से चुनावी मैदान में ताल ठोक सकते हैं. यह जानकारी राहुल के करीबी व पूर्व एमएलसी कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने एक्स पर शेयर एक पोस्ट में दी है.

दीपक सिंह ने एक्स पर लिखा, ''राहुल गांधी 26 अप्रैल को 'शुभ मुहूर्त' में अमेठी आएंगे. वह यहां से चुनाव लड़ेंगे, रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे और देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. अमेठी की जनता बहुत उत्सुकुता के साथ उनका इंतजार कर रही है. हर कोई मानता है कि वह 'शुभ मुहूर्त' पर आएंगे और नामांकन करेंगे.

स्मृति ईरानी को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार
गौरतलब है कि अमेठी गांधी परिवार को परंपरागत गढ़ रहा है. लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को पराजित कर दिया था. भाजपा ने इस बार फिर यहां से स्मृति ईरानी को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर स्मृति ईरानी का मुकाबला राहुल गांधी से हो सकता है.

अगर राहुल अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तो मुकाबला दिलचस्प होगा. क्योंकि अमेठी उनकी पारिवारिक सीट रही है. उनके परिवार के लोग यहां से दशकों तक जीतते रहे हैं. दूसरी ओर पांच साल में स्मृति ईरानी ने भी यहां जमीन पर अपना जनाधार तैयार कर लिया है. ऐसे में देश की निगाहें इस सीट पर लगी हैं.

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी के सामने वरुण गांधी लड़ेंगे चुनाव? जानिए वजह

तीन मई को नामांकन
संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस दूसरे चरण की वोटिंग के बाद अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एक मई को राहुल गांधी और तीन मई को प्रियंका गांधी नामांकन करेंगी.

कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं. बता दें कि इन सीटों पर पांचवे चरण के दौरान वोटिंग होगी. इस चरण के दौरान तीन मई तक नामांकन होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget