एक्सप्लोरर

Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से करेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरूआत, यूपी के 15 कार्यकर्ता होंगे साथ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

Uttar Pradesh News: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज यानी बुधवार से 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत करने जा रहे हैं. देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इसमें 15 कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश (UP) से होंगे. कांग्रेस (Congress) की इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश से शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह, केशव चंद यादव, देवेंद्र निषाद, शाहनवाज आलम, प्रतिभा अटल पाल, शहनवाज, मंगल, शहला, राहुल राजभर, शिवाकांत तिवारी का नाम शामिल है.

प्रियंका गांधी का संदेश
वहीं इनके अलावा अक्षय क्रांतिवीर, मथुरा पी. कुशवाहा, बृजेश आर्य, रामबरन कश्यप और केके शास्त्री भी राहुल गांधी के साथ चलेंगे. एक वीडियो संदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है. इस यात्रा का मकसद राजनीतिक लाभ लेना नहीं है, बल्कि देश को जोड़ना है.

3500 किमी का सफर होगा तय
मालूम हो कि आज से भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हो रही है. इस यात्रा के तहत हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा. इस यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता भी जुड़ेंगी. कई जगहों पर चौपाल और आम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी. कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा का मकसद प्रेम और भाईचारे को फैलाना है. इसलिए इसका नाम 'भारत जोड़ो यात्रा' रखा गया है. यह यात्रा एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है. पार्टी का कहना है कि यह यात्रा लोगों को एक करने के लिए की जा रही है. जब यह मार्च होगा तो इतिहास लिखा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Lucknow Hotel Fire: लेवाना होटल अग्निकांड में LDA उपाध्यक्ष की कार्रवाई पर शासन ने उठाया सवाल, पत्र लिखकर मांगा यह जवाब

Watch: मुलायम से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान, महागठबंधन में अखिलेश यादव की भूमिका पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget