एक्सप्लोरर

Raebareli News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपस में भिड़े छात्र, बस में बैठे बच्चों पर बरसाए पत्थर

UP News: रायबरेली में छात्रों का स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें दोनों गुटों के बच्चों ने एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे डाली.

Raebareli Students Clash:

रायबरेली में एक स्कूल में प्रार्थना के समय लाइन में खड़े होने को लेकर एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया. छुट्टी के बाद एक गुट के बच्चों ने स्कूली बस में बैठे अन्य बच्चों पर पत्थर बरसाए. जिससे बस का शीशा टूट गया, जैसे ही पत्थर बरसाने का वीडियो वायरल हुआ वैसे ही पुलिस और विद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बच्चों और अभिभावकों के को तत्काल तलब किया. इसके बाद वर्चस्व को लेकर जंग कर रहे लगभग एक दर्जन बच्चों को विद्यालय से निलंबित कर दिया. यह पूरा मामला सलोन थाना क्षेत्र के सिटीजन पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है.

सिटीजन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9 के बच्चों का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें दोनों गुटों के बच्चों ने एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे डाली. जैसे ही विद्यालय का समय समाप्त हुआ, एक गुट के बच्चे जाकर स्कूली बस में बैठ गए. वहीं दूसरे गुट के बच्चे उन बच्चों को सबक सिखाने के लिए बस का पीछा करना शुरू कर दिया और काफी दूर चलने के बाद स्कूली बच्चों ने मोटरसाइकिल पर बैठे ही बस पर पत्थरबाजी कर शुरू कर दी. जिससे बस का शीशा टूट गया और बस में बैठे बच्चों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया.

वहीं उन्हीं बच्चों में से किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया और उसको गुरुवार को वायरल कर दिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ वैसे ही पुलिस और विद्यालय प्रशासन दोनों अलर्ट मोड में आ गए. आनन-फानन में शरारती बच्चों और उनके परिजनों को विद्यालय बुलाया गया. पुलिस की मौजूदगी में उन्हें नोटिस दी गई और लगभग एक दर्जन बच्चों को विद्यालय से अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया.

जानें क्या बोले पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एक निजी विद्यालय में बच्चों के बीच कुछ आपसी वाद विवाद हो गया था. जिसके चलते यह घटना कारित हुई, इस पूरे घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उनके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग और चेतावनी दी गई है. उधर घटना में इस्तेमाल दो बाइकों को सीज करते हुए 12 छात्रों को स्कूल से रेस्टिकेट करा दिया गया है. सभी बच्चे माइनर हैं, जिनकी उम्र 16-17 साल के आसपास है. विद्यालय प्रशासन सभी को नोटिस दे रहा है.

UP News: गुलाम नबी आजाद के बयान के समर्थन में आए अयोध्या के संत, कहा- 'भारत के मुसलमान हिंदू ही निकलेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget