एक्सप्लोरर

UP News: गुलाम नबी आजाद के बयान के समर्थन में आए अयोध्या के संत, कहा- 'भारत के मुसलमान हिंदू ही निकलेंगे'

Ghulam Nabi Azad Statement Reaction: गुलाम नबी आजाद के बयान पर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि राजनीतिक दृष्टिकोण भले कुछ हो लेकिन उन्होंने बहुत बड़ी सच्चाई सामने रखी है.

Ayodhya News: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के एक बयान की खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा है कि हिंदू (Hindu) धर्म बहुत पुराना है और इस्लाम (Islam) सिर्फ 1500 साल पहले आया है. सभी हिंदू से कन्वर्ट हुए हैं. अब उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या के संतों ने सराहा है. हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) के महंत राजू दास (Raju Das) ने कहा है कि डीएनए कर लो सब के सब भारत में रहने वाले मुसलमान हिंदू ही निकलेंगे.

इसके अलावा जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि राजनीतिक दृष्टिकोण भले कुछ हो लेकिन गुलाम नबी आजाद ने बहुत बड़ी सच्चाई सामने रखी है. फिलहाल गुलाम नबी आजाद के बयान को लेकर अयोध्या में बहुत चर्चा हो रही है. एक सभा में बोलते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस्लाम आया ही है 1500 साल पहले और हमारे हिंदुस्तान में हिंदू धर्म बहुत पुराना है. बाहर से आएं होगे 10-20, जो उनकी (आक्रमणकारियों) फौज के साथ थे. बाकी तो सभी मुसलमान हिंदू धर्म से ही कन्वर्ट हुए हैं.

'कश्मीर में 600 साल पहले कौन मुसलमान था?'

गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि इसकी सबसे बड़ी मिसाल हमारे कश्मीर में है. कश्मीर में 600 साल पहले कौन मुसलमान था? सारे कश्मीरी पंडित थे. सब कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए. हमारे हिंदू भाई शव को जलाते हैं, राख को नदी में प्रवाहित करते हैं. हमारे यहां मुसलमान मरने के बाद जमीन के अंदर दफन होता है. हम सभी का शरीर तो इसी भारत माता की मिट्टी में मिल जाता है, तो कहां हिन्दू कहां मुसलमान. सब यहीं मिटटी में मिल जाते हैं. गुलाम नबी आजाद के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: रामलला के पुजारियों और सेवादारों को बड़ा तोहफा, मिलेंगी सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget