एक्सप्लोरर

Raebareli News: खेत की रखवाली कर रहा था किसान, बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, मौके से हुए फरार

Raebareli Police: एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि किसान खेत की रखवाली कर रहा था और कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद खेत में रखवाली कर रहे व्यक्ति ने उसे अस्पताल भर्ती कराया.

Raebareli News: रायबरेली (Raebareli) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत की रखवाली कर रहे किसान की देर रात अज्ञात बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर सभी अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए, जैसे ही सूचना ग्रामीणों को लगी तो आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी. 

दरअसल, यह मामला रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज गांव का है, जहां गंगा कटरी में खेत की रखवाली कर रहे किसान शंभू मौर्या गांव के बाहर खेत में झोपड़ी में बैठकर खेत की रखवाली कर रहा था, तभी 4 से 5 अज्ञात बदमाश किसान को जबरदस्ती उठाकर दूसरे खेत में बने ट्यूबवेल पर ले गए और किसान शंभू मौर्या के गोली मारकर हत्या कर दी. 

पुलिस मामले की कर रही जांच
गोली की आवाज सुनकर जब ट्यूबवेल में सो रहा दूसरा व्यक्ति सूरजपाल उसको बचाने के लिए दौड़ा तो अज्ञात बदमाशों ने सूरजपाल की भी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं फॉरेंसिक टीम भी जिला अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. 

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक किसान गंगा के कछार पर खेत की रखवाली कर रहा था. कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद खेत में रखवाली कर रहे व्यक्ति ने पहले उसका प्राथमिक उपचार किया. फिर परिजनों को सूचना दी .परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया.अधिक रक्तस्राव होने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करके विधिक कार्रवाई कर रही है. साथ ही खुलासे के लिए टीम में भी लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें:-

Mayawati Nephew Wedding: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी और रिसेप्शन कहां होगा, जानें- किसे मिला न्योता? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget