एक्सप्लोरर

Raebareli: रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पड़ा मिला अधेड़ का शव, बुरी तरह कुचला गया है सिर

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया. यहां के शिवदत्त गांव में रहने वाले बृजलाल यादव खेत की रखवाली के गए थे पर लौटे नहीं.

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया. ये मामला यहां के गदागंज थाना क्षेत्र के शिवदत्त गांव का है. जहां रहने वाले बृजलाल यादव उर्फ लोधा खेतों की रखवाली करने के लिए गया था लेकिन उसका शव बरामद हुआ. गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.  

सदिंग्ध हालात में मिला शव

खबर के मुताबिक बृजलाल यादव गांव के बाहर सड़क किनारे खेत की रखवाली करने गया हुआ था. सुबह जब काफी देर हो गई और वो घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. बृजलाल को ढूंढते हुए जब परिजन खेत पर पहुंचे तो झाड़ियों में उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ. मृतक की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की गई है. उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है जबकि सिर को बुरी तरह कुचल दिया गया. इस वारदात के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. 

मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने हत्या की सूचना फौरन पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कर उस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या से कुछ दूरी पर ही एक जिम भी संचालित होता है. पुलिस इस एंगल से भी जांच करने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम के साथ साथ, डॉग स्क्वायड की भी मदद लेने की कोशिश की गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक का एक बेटा और पांच बेटियां है. बेटा बाहर नौकरी करता है और सबसे छोटी बेटी अपने पिता के साथ रहती थी. पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर इसकी जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के मुताबिक मृतक के सिर पर चोट के कई गंभीर निशान पाए गए हैं. मौके पर फॉरेंसिक फील्ड यूनिट और थाने सर्किल की फोर्स तैनात कर दी गई है. मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई है. पुलिस का कहना है कि जल्दी ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget