एक्सप्लोरर

UP News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में ATS को बड़ी कामयाबी, गिरोह का मास्टरमाइंड रविकेश गिरफ्तार

Raebareli News: एटीएस के मुताबिक आरोपी रविकेश बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है. एटीएस ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया है.

Fake Birth Certificate: उत्तर प्रदेश एटीएस को 19,184 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में बड़ी सफलता मिली है. एटीएस ने इस मामले के मास्टरमाइंड रविकेश को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ग्राम विकास अधिकारी से आईडी से इतने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए थे. रायबरेली पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

आरोपी ने ग्राम विकास अधिकारी की जन्म प्रमाण पत्र पोर्टल की आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए थे. पुलिस के मुताबिक आरोपी रविकेश ने दो वेबसाइट और सरकारी पोर्टल का दुरुपयोग करते हुए कई राज्यों में चार लाख से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और पांच हज़ार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए. इस मामले में 17 आरोपी पहले से जेल में बंद हैं. 

फर्जी प्रमाण पत्र मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार
पिछले दिनों रायबरेली में फर्जी प्रमाण को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था. जिसके बाद रायबरेली के सलोन ब्लॉक में तैनात बीडीओ विजय सिंह यादव ने अपनी आईडी से फर्जी प्रमाण दिए जाने की शिकायत की थी. सहायक विकास अधिकारी की शिकायत पर सलोन थाने में शिकायत दर्ज की गई थी. उन्होंने सीएचसी संचालक जीशान खान और अन्य पर 19,184 फर्जी जन्म प्रमाण जारी करने का छपरा लिया था. 

जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीएचसी संचालक जीशान खान, विजय, रियाज़ खान और सुहैल को गिरफ्तार किया था. मामले की जांच आगे बढ़ी तो 13 अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि पूरे कांड का मास्टर माइंड रविकेश तभी से फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी. 

इस तरह से काम करता था ये गिरोह
एटीएस के मुताबिक आरोपी रविकेश बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है. एटीएस ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया है. एटीएस ने कहा कि रविकेश ने साल 2022 में पोर्टल www.crsogovr.in और साल 2023 में www.thedashboard.in बनाया था. इसके बाद उसने फ़ेसबुक के ज़रिए यूपी बिहार के कई लोगों को अपने गिरोह में शामिल किया, जिसमें कई जनसुविधा केंद्र के संचालक भी थे. इस पोर्टल पर 4100 यूजर भी दिख रहे हैं जिनमें से 1500 यूजर लगातार सक्रिय है. 

इस गिरोह ने यूपी और बिहार में हजारों लोगों के फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए. इससे उनकी 3-4 हज़ार रुपये प्रतिदिन की कमाई होती थी.   

INDIA गठबंधन का हिस्सा बनने वाली है BSP? मायावती ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget