एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सरकार के दावों की पोल खोलती क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली की तस्वीरें, रिवर्स पलायन भी चुनौती

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन जारी है. ऐसे में राज्य सरकार की अग्नि परीक्षा अब शुरू हुई है. राज्य में क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली की तस्वीरें सरकार के दावों की पोल खोल कर रख रही है.

देहरादून,रवि कैंतुरा: उत्तराखंड में कोरोना महामारी ने रिवर्स पलायन करा दिया है. उत्तराखंड से बाहर गए लोग वापस अपने घरों को लौट आए हैं. सरकार के द्वारा ऐसे लोगों को क्वारंटीन किया गया है, लेकिन क्वारंटीन सेंटरों में हो रही मौतें सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं. हद तो तब हो गई जब नैनीताल की एक छोटी सी मासूम को क्वारंटीन सेंटर में सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई.

ना रूकने का ठोर,  ना ही खाने का ठिकाना बस चलते जाना है. इस समय मंजिल है अपना घर. अपने गांव को छोड़ बाहर बसे लोग इस समय वापस लौट रहे हैं, उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह इस वक्त उनका घर है, लेकिन जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए आ रहे हैं, वहींं उनकी मौतों के सिलसिले ने सरकार के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है.
प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी
जब से कोरोना काल में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ है, तब से क्वारंटीन सेंटरों में खामियों की खबरें, लोगों की मौत की खबरों ने सरकार के हवा-हवाई दावों की हकीकत को सामने रख दिया है. अभी राज्य में डेढ़ लाख से कुछ अधिक लोग आ चुके हैं और इतने ही लोगों ने अपने घर आने के लिए आवेदन किया है. ऐसे में जितने भी लोग वापस लौट रहे हैं, उनके लिए सरकार बार-बार ये बात कहती दिखाई दे रही है कि उनके पास पूरी व्यवस्थाएं हैं, लेकिन अगर व्यवस्थाएं होती तो शायद एक मासूम को क्वारंटीन सेंटर में सांप नहीं डसता और शायद वो आज जिदा होती.
देहरादून के जिलाधिकारी का कहना
वहीं, देहरादून के जिलाधिकारी से जब क्वारंटीन सेंटर्स में व्यवस्थाओं के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि वहीं क्वारंटीन सेंटर्स बनाए जा रहे हैं, जहां पर उचित व्यवस्थाएं हैं. साथ ही, यहां पर पीआरडी जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है. डीएम का कहना है कि कोशिश की जा रही है, सबको अच्छी सुविधाएं मिलें. ये बात तो राजधानी देहरादन की है, जहां पूरा शासन-प्रशासन बैठता है, लेकिन उन पहाड़ों का क्या जहां पूरी जिम्मेदारियां ग्राम प्रधानों पर छोड़ दी गई हैं. क्या पहाड़ के लोगों को उचित व्यवस्थाएं नहीं चाहिए. क्या यूं ही मौतों की ख़बरों पर मातम मनाएंगे या कुछ करेंगे भी.
विपक्ष  का आरोप
वहीं, विपक्ष ने भी सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की व्यवस्थाएं हवा-हवाई हैं. सरकार को इस दौर में विपक्ष से भी संवाद करना चाहिए, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर बनी हुई है.
राज्य में भले ही सरकार बार-बार ये बात कह रही है कि प्रवासियों के लिए उनकी व्यवस्थाएं पूरी हैं, लेकिन उत्तराखंड में जिस तरह से गंभीर मामले सामने आ रहे हैं, वो सरकार की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़े जरूर करती हैं. अभी तो आधे ही प्रवासी राज्य में लौटे हैं. हालात अभी से खराब हैं. ऐसे में  जिस तरह से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ये स्थिति प्रदेश के लिए सरकार की अव्यवस्थाओं के बीच चिंता बढ़ा रही है.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget