एक्सप्लोरर

घर में घुसने के चक्कर में फंस गया अजगर, तमाशबीनों की लगी भीड़- देखें तस्वीरें Varanasi News

लहरतारा चौराहे के पास दिलीप अग्रवाल का आवास है। स्थानीय लोगों ने घर की बालकनी की ग्रिल में कोई चीज लपटी हुई देखी। ध्यान से देखा तो पता चला कि वह अजगर था इसके बाद तो अजगर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

वाराणसी, एबीपी गंगा। मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के लहरतारा में एक मकान की खिड़की के ग्रिल में विशालकाय अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। अजगर को देखने के लिए हजारों की भीड़ सड़क पर आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को मौके से हटाया।

मौके पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो नदेसर से सांप पकड़ने वालों ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। अजगर को पकड़ने के बाद उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। वन विभाग की टीम अजगर को सारनाथ में छोड़ेगी।

वाराणसी के मंडुआडीह थानाक्षेत्र के लहरतारा कबीर जन्मस्थली से कुछ कदम दूर स्थित एक मकान के बारामदे के ग्रिल में अचानक अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। अजगर खुद को ग्रिल में लपेटे हुए था, जिस मकान में यह अजगर देखा गया उसमें रहने वाले दूसरे मकान में भैया दूज की पूजा करने गए हुए थे।

घर में घुसने के चक्कर में फंस गया अजगर, तमाशबीनों की लगी भीड़- देखें तस्वीरें Varanasi News

पड़ोसियों ने तुरंत मकान मालिक दिलीप अग्रवाल को फोन किया। दिलीप उस समय अपने दूसरे मकान में सपरिवार भैया दूज की पूजा में व्यस्त थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद अग्रवाल ने पुलिस और वन विभाग को फोन किया।

अजगर पकड़ने वाले नदेसर के केके शर्मा ने बताया कि वह कई बार अजगरपकड़ चुके हैं। शर्मा ने बताया कि अजगर लगभग 8 फीट लंबा और 25 से 30 किलो वजन का है। जब उन्होंने अजगर को पकड़ा तब तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

python

वन विभाग के सर्वेयर मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि अजगर की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले की अजगर को पकड़ा जा चुका था। अब वन विभाग की टीम अजगर को सारनाथ पक्षी विहार में छोड़ देगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget