एक्सप्लोरर

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, सतपाल महाराज और धन सिंह रावत समेत 11 विधायक बने मंत्री

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें सीएम बनें. राज्य की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

देरहादून: खटीमा से बीजेपी के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनें. देहरादून स्थित राजभवन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. धामी के अलावा बीजेपी के सीनियर नेता सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली.   

बीजेपी के कई विधायक नाराज!

पुष्कर सिंह धामी के शपथ से पहले उत्तराखंड में बीजेपी के कई विधायक नाराज बताए गए. बीजेपी के सीनियर नेता सतपाल महाराज से पुष्कर सिंह धामी ने शपथग्रहण से पहले खुद जाकर मुलाकात की. पार्टी सांसद अजय भट्ट को भी विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी दी गई. अजय भट्ट ने कई विधायकों से बात की. वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी समेत कई नेताओं से धामी ने मुलाकात की. अजय भट्ट से मुलाकात के बाद बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि नाराजगी की खबरें बिल्कुल गलत हैं. शपथग्रहण समारोह से पहले यशपाल आर्या के घर भी बैठक हुई. इसमें बिशन सिंह चुफाल, धन सिंह, यतीश्वरानंद और महेंद्र भट्ट शामिल हुए.

कांग्रेस ने ली चुटकी

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुष्कर सिंह रावत को बधाई दी. साथ ही कहा कि कांग्रेस राजनीति में अवसर नहीं ढूढती है. बीजेपी विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री का चयन हुआ और इसको लेकर बीजेपी के नेता ही असहज हैं. जो मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक दल को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है, जो विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है वो उत्तराखंड का क्या विकास करेगा?

पुष्कर सिंह धामी का सियासी सफर

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से दो बार विधायक रह चुके हैं. हालांकि वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बने. पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था. वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. कॉलेज के दिनों में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े. धामी की युवाओं में मजबूत पकड़ है.

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती, सीएम योगी ने हॉस्पिटल जाकर की मुलाकात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget