एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में 5 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, UCC रिपोर्ट पेश कर सकती धामी सरकार

Uniform Civil Code: सीएम धामी ने कहा था, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार कर रही पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है जल्द मसौदा राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा.

Uniform Civil Code: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र पांच फरवरी से आहूत किया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने हांलांकि कहा कि सत्र का एजेंडा अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इस सत्र में धामी सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड की रिपोर्ट पेश कर सकती है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सत्र का एलान सीएम धामी के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने रिपोर्ट जल्द मिलने की बात कही है. 

सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को जल्द सौंप देगी. विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम चन्द्र पंत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने पांच फरवरी से सत्र आहूत किया है और इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि सत्र की कार्यसूची सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय की जाएगी.

यूसीसी की रिपोर्ट सदन में रख सकती है सरकार
धामी ने बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा था कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार कर रही पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है और वह इसकी रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंप देगी. उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद, राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा और उसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

इस बीच, राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति का कार्यकाल एक बार फिर 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. जानकारों का मानना है कि कार्यकाल केवल 15 दिन बढ़ाये जाने का साफ संकेत है कि समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को जल्द सौंप देगी. जिसके बाद धामी सरकार इसे आगामी सत्र में विधानसभा में पेश कर सकती हैं.  

UP Politics: अखिलेश यादव की कांग्रेस को सलाह, कहा- 'Delay नहीं होना चाहिए जब बीजेपी पूरी तैयारी के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget