एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड का विरोध बढ़ा, अब आंदोलन में कूदे पुरोहितों के परिजन

उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में अब पुरोहितों के परिजन भी कूद गए हैं. केदारनाथ धाम में पुरोहित इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं.

उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड को लेकर विरोध अभी भी जारी है. केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहित समाज के लोग लगातार इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. दो महीने से केदारनाथ धाम में पुरोहित देव स्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग करते आ रहे हैं. इसको लेकर तीर्थ पुरोहितों ने रैली भी निकाली.

गौरतलब हौ कि देवस्थानम बोर्ड का गठन होने के बाद से केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित लगातार आंदोलन कर रहे हैं. अब इस आंदोलन में पुरोहितों के परिजन भी कूद गए हैं. पुरोहितों के गांवों में भी देवस्थानम बोर्ड का विरोध किया जा रहा है. बोर्ड के विरोध में पुरोहित कोर्ट की भी शरण ले चुके हैं, लेकिन कोर्ट से भी पुरोहितों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. जिसके बाद से केदारनाथ धाम सहित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री सहित यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है.

तीर्थ पुरोहित कई बार मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों से मुलाकात करके बोर्ड को भंग करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बोर्ड भंग होने के बजाय बोर्ड का विस्तारीकरण किया जा रहा है. जिसके बाद अब पुरोहितों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है. केदारनाथ धाम तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि अब बोर्ड के विरोध को लेकर केदारनाथ धाम में आमरण अनशन किया जाएगा. सरकार पुरोहितों की मांग पर अमल नहीं कर रही है, जिस कारण पुरोहितों में आक्रोश बना है. 

कब क्या हुआ?
बता दें कि दो साल पहले तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में देव स्थानम बोर्ड का गठन किया गया था. बोर्ड में उत्तराखंड के चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री ओर यमुनोत्री सहित कुल 51 मंदिर शामिल किए गए थे. केदारनाथ में बोर्ड का गठन होने से पहले केदारनाथ मंदिर का संचालन बद्री केदार मंदिर समिति करती थी. केदारनाथ की सभी व्यवस्थाएं मंदिर समिति देखती थी. सरकार और प्रशासन कम ही मंदिर समिति के कार्यों में हस्तक्षेप करती थी, लेकिन बोर्ड का गठन होने के बाद केदारनाथ धाम की सभी व्यवस्थाएं सरकार और प्रशासन के अधीन आ गयी. बद्री केदार मंदिर समिति के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बोर्ड में रखा गया. 

27 नवम्बर 2019 को उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड चार धाम बोर्ड विधेयक 2019 को मंजूरी दी गयी थी. 5 दिसंबर 2019 में हुए सत्र के दौरान इस विधेयक को सदन के भीतर पारित किया गया. 14 जनवरी 2020 को देवस्थानम विधेयक को राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद एक्ट के रूप में प्रभावी हो गया. 24 फरवरी 2020 को देव स्थानम बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया, जिसके बाद से तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: खतरे के निशान के करीब गंगा-यमुना का जलस्तर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तैनात

मुख्तार अंसारी के करीबियों ने बैंक को लगाया 107 करोड़ का चूना, चार आरोपियों पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget