एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी के करीबियों ने बैंक को लगाया 107 करोड़ का चूना, चार आरोपियों पर केस दर्ज

बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने लोन के नाम पर बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Mukhtar Ansari News: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों ने बैंक को 107 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. बैंक से लोन लेने के नाम पर मुख्तार के गुर्गों ने बैंक का पैसा हड़प लिया. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि, एफआईआर में मुख्तार अंसारी का जिक्र नहीं है. 

मुख्य आरोपी शकील हैदर मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है. शकील ने अपनी रियल स्टेट कंपनी हिंद कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और हिंद बिल्डटेक कंपनी के नाम पर लोन कराए थे. लोन की रकम उसने खर्च कर डाली और एक भी किश्त जमा नही की. बैंक अधिकारियों ने जब उससे संपर्क किया तो वह मुख्तार का नाम लेकर धमकाने लगा. फिलहाल, वजीरगंज पुलिस मुकदमा शकील के खिलाफ दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है.

10 साल पुराना है मामला
इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि मामला करीब 10 साल पुराना है. लखनऊ के शीशमहल इलाके में रहने वाला शकील हैदर रियल स्टेट कंपनियां चलता है. उसने अमीनाबाद के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से अपनी कंपनी हिंद कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 65 करोड़ रुपये का लोन कराया था. इस लोन में उसके साथ हनी अब्बास, वारिस हसन और तनवीर अहमद भी शामिल थे. 

दूसरा लोन उसने हिंद बिल्डटेक के नाम से 42 करोड़ रुपये का कराया. बैंक अधिकारियों ने सारे कागजात देखने के बाद लोन पास कर दिया और रकम उसके खाते में भेज दी. शकील ने लोन की रकम अपने बिजनेस में लगा दी, लेकिन एक भी किश्त जमा नहीं की. 

लखनऊ में मुख्तार का सबसे करीबी गुर्गा
बैंक अधिकारियों ने रिकवरी के लिए उससे संपर्क किया तो वह मुख्तार का नाम लेकर धमकाने लगा. इसी बीच यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में कर दिया गया. मामले की जांच पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने शुरू की और बीते दिनों वजीरगंज पुलिस से संपर्क कर चार अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई. पुलिस सूत्रों का कहना है कि शकील हैदर बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का लखनऊ में सबसे करीबी गुर्गा है और वह अपनी कंपनियों की आड़ में उसका रियल स्टेट का काम देखता है.

ये भी पढ़ें:

आज से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

यूपी: 'लिव इन' रिलेशन में रह रही शादीशुदा महिला को सुरक्षा देने से HC का इनकार, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: CITS परीक्षा में सर्वर ठप होने पर छात्रों ने किया हंगामा, वैकल्पिक एग्जाम की उठाई मांग
मेरठ: CITS परीक्षा में सर्वर ठप होने पर छात्रों ने किया हंगामा, वैकल्पिक एग्जाम की उठाई मांग
आजम खान के करीबी का सपा सांसद नदवी पर वार, रामपुर में अखिलेश यादव के सामने अग्निपरीक्षा
आजम खान के करीबी का सपा सांसद नदवी पर वार, रामपुर में अखिलेश यादव के सामने अग्निपरीक्षा
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का खतरा, केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक; हाई अलर्ट पर SDRF-NDRF
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का खतरा, केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक; हाई अलर्ट पर SDRF-NDRF
यूपी के मुरादाबाद में सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी बाइक, NIA के डीएसपी की दर्दनाक मौत
यूपी के मुरादाबाद में सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी बाइक, NIA के डीएसपी की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment
Sansani | Crime News: जबरिया शादी के लिए मासूम का अपहरण! | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget