एक्सप्लोरर

Punjab Exit Poll Result 2022: जानिए 2017 के मुकाबले पंजाब में किसे फायदा किसे नुकसान?

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. यहां जानिए साल 2017 के मुकाबले पंजाब में किसे फायदा मिला और किसे नुकसान?

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल आंकड़ों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आप के खाते में 51 से 61 सीटें आ सकती है. कांग्रेस 22 से 28 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है. शिरोमणि अकाली दल को 20 से 26  सीटें हासिल कर सकती हैं. बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन को 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में एक से 5 सीटें सकती हैं.

एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 39 फीसदी वोट मिल सकते हैं. कांग्रेस पार्टी के हिस्से 27 फीसदी वोट आ सकते हैं. शिरोमणि अकाली दल और बीएसपी का गठबंधन 21 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर पर रह सकता है. बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन बी 9 फीसदी वोट हासिल करता हुआ दिखाई दे रहा है. अन्य दलों के हिस्से में चार फीसदी वोट आ सकते हैं.

Punjab Exit Poll Result: अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी को नहीं मिलता बहुमत तो इन पांच समीकरणों के जरिए बन सकती है सरकार

2017 के चुनाव की बात करें तो कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 38.5 फीसदी था. आम आदमी पार्टी का 23.7 फीसदी वोट शेयर, शिअद का 25.7 फीसदी वोट शेयर और बीजेपी का वोट शेयर 5.4 फीसदी था.

साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी 77 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन शिअद और बीजेपी को केवल 18 सीटों पर ही जीत मिली थी. जिसमें से शिअद के खाते में 15 सीट और बीजेपी के खाते में केवल 3 सीटें आई थीं. 2017 चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 में से 20 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा लोक इंसाफ पार्टी भी 2 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी. 

2017 के चुनाव में  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला सीट से 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट से 22 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी नेता राजेश कुमार को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. 

बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बाजी मार सकती है.

इसे भी पढ़ें:

Punjab Exit Poll Result 2022: पंजाब में बीजेपी और अन्य बन सकते हैं किंग मेकर, आप के लिए आसान नहीं होगी राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget