एक्सप्लोरर

Punjab Exit Poll Result 2022: पंजाब में बीजेपी और अन्य बन सकते हैं किंग मेकर, आप के लिए आसान नहीं होगी राह

Punjab Exit Poll Results: एबीपी न्यूज और सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटें मिल सकती हैं. अगर आप को बहुमत नहीं मिलता तो बीजेपी की भूमिका बेहद अहम होगी.

Punjab Exit Poll Result: एबीपी न्यूज और सी-वोटर के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि पहली बार बड़े भाई के तौर पर चुनाव लड़ रही बीजेपी और अन्य किंग मेकर की भूमिका में नज़र आ सकते हैं.

एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटें मिल सकती हैं. पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत है. अगर आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े को हासिल नहीं कर पाती है तो उसे सरकार बनाने के लिए अन्य दलों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में एक से पांच सीटें आ सकती हैं. आम आदमी पार्टी अगर बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है तो बीजेपी और अन्य की भूमिका सरकार बनाने में बेहद ही अहम हो जाएगी.

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

हालांकि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर नज़र आ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को 22 से 28 सीटें मिल सकती हैं. वहीं शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को 20 से 26 सीटें मिल सकती हैं. अगर आप बहुमत के आंकड़ें से दूर रहती है तो बीएसपी की भूमिका भी सरकार बनाने में बेहद महत्वपूर्ण हो सकती हैं.

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 78 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. वहीं आम आदमी पार्टी के हिस्से में 20 सीटें आई थी. अगर एग्जिट पोल के नतीजे 10 मार्च को सही साबित होते हैं तो आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिल सकती है. आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा है.

Punjab Exit Poll Result 2022 Live: पंजाब में किस पार्टी की बन सकती है सरकार? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget