एक्सप्लोरर

Punjab Exit Poll Result: अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी को नहीं मिलता बहुमत तो इन पांच समीकरणों के जरिए बन सकती है सरकार

Punjab Exit Poll Results: एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बना सकती है. बहुमत नहीं मिलने पर भी आप के पास सरकार बनाने के लिए कई विकल्प मौजूद रहेंगे.

Punjab Exit Poll Results: एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है. आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया है. अगर आप बहुमत के लिए जरूरी 59 सीटें हासिल नहीं कर पाती है तो उसे सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों पर निर्भर रहना पड़ सकता है. पांच ऐसे समीकरण हो सकते हैं जिनके जरिए पंजाब में अगली सरकार बन सकती है.

आम आदमी पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव में 41 फीसदी वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है तो आम आदमी पार्टी पंजाब में कमाल कर सकती है और ऐसी स्थिति में शायद वह अकेले दल पर ही बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकती है.

लेकिन अगर आप 59 के आंकड़े से दूर रह जाती है तो उसके लिए सबसे आसान विकल्प अन्य के साथ मिलकर सरकार बनाने का हो सकता है. अन्य को पंजाब में एक से पांच सीटें मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी के लिए इन्हें अपने पाले में लाना बेहद ही आसान हो सकता है.

आप के पास हो सकते हैं ये विकल्प

बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन 7 से 13 सीटें हासिल कर सकता है. अगर आम आदमी पार्टी 51 सीटों पर ही रह जाती है तो फिर उसे सरकार बनाने के लिए बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन पर निर्भर रहना होगा. हालांकि अभी तक आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने कभी भी किसी राज्य में मिलकर सरकार नहीं बनाई है.

आम आदमी पार्टी की नज़र बीएसपी पर भी रह सकती है. बीएसपी ने चुनाव तो शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लड़ा है. लेकिन बीएसपी को एक से चार सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. अकाली दल की ओर से दोबारा बीजेपी के साथ जाने के संकेत दिए जा रहे हैं. इसलिए हो सकता है कि बीएसपी सरकार बनाने के लिए आप को सहयोग दे.

2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. लेकिन कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बिना शर्त ही समर्थन दिया था. पंजाब में हालांकि मुख्य टक्कर आप और कांग्रेस के बीच ही है. लेकिन ये दोनों दल लोकसभा चुनाव के दौरान भी गठबंधन बनाने की कोशिशें कर चुके हैं.

Punjab Exit Poll Result 2022: पंजाब में बीजेपी और अन्य बन सकते हैं किंग मेकर, आप के लिए आसान नहीं होगी राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget