एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में किसान की खुदकुशी के बाद विरोध-प्रदर्शन, आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर जिले में किसान ओमपाल का शव पेड़ से लटका मिला था. अधिकारियों का कहना था कि किसान कोरोना वायरस महामारी के बीच लागू बंद की वजह से कथित तौर पर अपना गन्ना नहीं बेच पाया था

मुजफ्फरनगर: थाना भौरा कलां क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी किसान की खुदकुशी के बाद मुजफ्फरनगर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को साथ पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मृतक ओमपाल के परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए.

बतादें कि मुजफ्फरनगर जिले में किसान ओमपाल का शव पेड़ से लटका मिला था. अधिकारियों का कहना था कि किसान कोरोना वायरस महामारी के बीच लागू बंद की वजह से कथित तौर पर अपना गन्ना नहीं बेच पाया था. वही, इस घटना से दुखी किसानों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि इस संबंध में चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ किसानों से गन्ना खरीदने में विफल रहने को लेकर मामला दर्ज किया जाए. गुस्साए किसानों ने सड़क जाम कर दी और मांगें पूरी होने तक शव का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया था. किसानों के इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव राजपाल बाल्यान और राज्य के पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी शामिल हुए. इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि बंद के दौरान उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिलने की वजह से किसान वित्तीय दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. मुजफ्फरनगर में किसान की खुदकुशी के बाद विरोध-प्रदर्शन, आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

इसके अलावा इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, बुढाना विधायक उमेश मलिक भी यहां पहुंचे थे. किसानों में डीएम के उस बयान से भी असंतोष बढता दिखाई दिया जिसमें आत्महत्या की वजह गन्ना नहीं बल्कि जमीनी विवाद होना बताई गई है. जिलाधिकारी ने आज एक वीडियो बयान में कहा था कि प्राथमिक जांच में यह सामने आ रहा है कि किसान ओमपाल की आत्महत्या की वजह गन्ना नहीं बल्कि जमीनी विवाद है. हंगामा बढने की सूचना पाकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ सिसौली पहुंचे.

ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि ओमपाल ही पूरे परिवार का पालक था, जिसने इस वर्ष पूरी जमीन पर गन्ना बोया था. आरोप है कि खतौली शुगर मिल तीन दिन पूर्व बंद होने की चेतावनी जारी कर चुका है और गांव में लगे तौल कांटे भी उखाड़ लिए गए हैं. परिजनों का कहना है कि अभी ओमपाल की करीब ढाई बीघा कृषि भूमि पर गन्ना खड़ा हुआ है. शुगर मिल बंद होने की चेतावनी के बाद किसान ने कोल्हू संचालकों से गन्ना डालने की बात की, लेकिन उन्होंने भी गन्ना लेने से इंकार कर दिया. इसके चलते ओमपाल खेत में खड़े गन्ने को लेकर मानसिक तनाव में था. परिजनों के अनुसार, इसी तनाव में ओमपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget