एक्सप्लोरर

देहरादून में आयोजित किया जाएगा पंचायती राज संस्थाओं का परिचय कार्यक्रम, सीएम रावत होंगे शामिल

उत्तराखंड के देहरादून में पंचायती राज संस्थाओं का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में उत्तराखंड के 26 जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 109 क्षेत्र पंचायत प्रमुख, 270 मनोनीत ग्राम प्रधानों सहित लगभग 405 पंचायत प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे.

देहरादून: पंचायत सदस्यों को संसद के कामकाज, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और भावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से आज उत्तराखंड के देहरादून में पंचायती राज संस्थाओं का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तराखंड विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे.

कार्यक्रम में सहयोग कर रही है उत्तराखंड सरकार संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोक सभा सचिवालय की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार के सहयोग से उत्तराखंड राज्य की पंचायती राज संस्थाओं के लिए किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का विषय "पंचायती राज व्यवस्था: "विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का सशक्तीकरण" है. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के 26 जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 109 क्षेत्र पंचायत प्रमुख, 270 मनोनीत ग्राम प्रधानों सहित लगभग 405 पंचायत प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे.

ऑनलाइन जुड़ेंगे 7791 ग्राम प्रधान इसके अतिरिक्त, 376 जिला पंचायत सदस्य, 3201 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 7791 ग्राम प्रधान भी वेबलिंक के माध्यम से कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापक जागरुकता/व्यापक भागीदारी का सृजन करना, जमीनी स्तर के नेतृत्व में आत्मविश्वास/आत्मसम्मान की भावना विकसित करना, सृजित की गई परिसम्पत्तियों के स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देना है. इसके अलावा जमीनी स्तर के राजनैतिक नेतृत्व को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी देना और विकास संबंधी कार्य हेतु अवसरों और नेटवर्क विकसित करना भी उद्देश्यों में शामिल है.

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर से सांसद रवि किशन बने प्रदेश के नंबर 1 सांसद, संसद में पूछे सबसे ज्यादा सवाल

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज- पहले सिर्फ वोट मांगने आते थे अमेठी के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget