एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi on CM Yogi: सीएम योगी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार,कहा- ‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान का काम, सोच बदलिये’

Priyanka Gandhi on CM Yogi: प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने ट्वीट कर पलटवार किया है.

Priyanka Gandhi on CM Yogi Adityanath: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को अचानक लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में पहुंच कर झाड़ू लगाया और योगी आदित्यनाथ के एक बयान का प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज कराया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि ‘‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं.’’

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलकर लौटने के बाद प्रियंका अचानक शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंची और वहां वाल्मीकि आश्रम में झाडू लगाया.

स्वाभिमान का प्रतीक 

प्रियंका ने इस मौके पर कहा कि झाडू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं. कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रियंका के झाडू लगाने पर मजाक उड़ाया था और भाजपा की दलित विरोधी सोच दिखाई थी.

सीएम योगी ने की थी टिप्पणी

गोरखपुर में शुक्रवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, "लोगों ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है."

झाड़ू लगाने का वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि, लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने के बाद उसी रात प्रियंका लखनऊ आयीं और पीड़ित किसान परिवारों से मिलने के लिए यहां से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं. उन्हें सीतापुर में चार अक्टूबर को तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. तब प्रियंका को वहां पीएसी परिसर के अतिथि गृह में रखा गया जहां उन्होंने कमरे में खुद झाड़ू लगाया था.

बाद में प्रियंका का झाड़ू लगाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रियंका के झाड़ू लगाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका मजाक उड़ाया था.

ये भी पढ़ें.

Om Prakash Rajbhar: आखिर अपनी ही विधानसभा में क्यों घिरे ओम प्रकाश राजभर? पढ़ें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget