एक्सप्लोरर

Om Prakash Rajbhar: आखिर अपनी ही विधानसभा में क्यों घिरे ओम प्रकाश राजभर? पढ़ें पूरा मामला

Om Prakash Rajbhar in Ghazipur: गाजीपुर में ओम प्रकाश राजभर को अपनी विधानसभा सीट पर नाराज गांव वालों के विरोध की सामना करना पड़ा. यहां गाजीपुर के अंतिम गांव कहे जाने वाले गोसलपुर में वे घिर गये

Protest against Om prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को अपने विधानसभा में लोगों के कोप का भाजन बनना पड़ रहा है. जिस का नजारा वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में सामने आया है. जहुराबाद विधान सभा के गोसलपुर गांव जो गाजीपुर का अंतिम गांव में भी शुमार होता है. यहीं से ओमप्रकाश राजभर विधायक हैं और इनके विधानसभा में इन दिनों टोंस नदी की बाढ़ आई हुई है, जिसको लेकर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने कार्यकाल में पहली बार इस गांव का दौरा करने गए, जहां पर नाराज ग्रामीणों ने पहले इन्हें काला झंडा दिखलाया और ओमप्रकाश मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. इसके बाद ओमप्रकाश राजभर पास के ही बिंद बस्ती में पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार आने पर जब सवाल किया, तब विधायक ने लोगों से खुले शब्दों में कहा कि, आप लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है बल्कि गठबंधन को वोट दिया है, यानी कि भाजपा को वोट दिया है इसलिए आप भाजपा वालों से बात करें.

वायरल वीडियो

ग्रामीणों से इस गुस्से के बाबत जब जानने का प्रयास किया गया तो, उन्होंने बताया कि, उनका ग्रामसभा गाजीपुर जिले का अंतिम ग्रामसभा है, जहां पर कोई भी सांसद या विधायक इसलिए नहीं आता कि शायद उसे लगता है कि, यह गांव पाकिस्तान की सीमा में है.

बीजेपी पर लगाया आरोप 

वहीं, ग्रामीणों के द्वारा विरोध किए जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने अपना बयान खुद रिकॉर्ड कर मीडिया को उपलब्ध कराया. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग उन्हें काला झंडा दिखाने का काम किए हैं, उन्होंने बताया कि उनकी बौखलाहट दिखाई दे रही है. उनकी सरकार जाने वाली है. मौजूदा समय में लखीमपुर खीरी का मामला हो या अन्य कोई भी मामला तो प्रदेश अगर कोई नेता बोल रहा है तो वह है ओमप्रकाश राजभर. उन्होंने बताया कि, लखीमपुर खीरी कांड में यदि कोई दलित और पिछड़े का बेटा होता तो उसकी गिरफ्तारी हो जाती, लेकिन केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है. फर्जी तरीके से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

Akhilesh Yadav on Lakhimpur Incident: अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘यूपी सरकार में आरोपी फरार हो जाते हैं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget