एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi in Lucknow: तय कार्यक्रम से पहले यूपी पहुंची प्रियंका गांधी, कल होगी चुनाव समिति की पहली बैठक

यूपी में विधानसभा चुनाव में पार्टी के अभियान को तेज करने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची हैं. यहां वे कल चुनाव समिति की बैठक लेंगी. यही नहीं उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया भी शुरू होगी.

Priyanka Gandhi in Lucknow: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi in Lucknow) अपने तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही यूपी प्रवास पर आ गयी. प्रियंका गांधी को 10 और 11 सितंबर को मिशन 2022 (UP Election 2022) के तहत बैठकें करनी हैं. पहले प्रियंका के आने का कार्यक्रम 9 सितंबर की रात में तय था. लेकिन अचानक ही वो 9 सितंबर की दोपहर में ही लखनऊ आ गयी. प्रियंका के इस तरह आने की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई पदाधिकारियों तक को नहीं लगी. हालांकि इसे लेकर तमाम तरह की चर्चा भी शुरू हो गयी है.

इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक

प्रियंका गांधी 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रदेश कार्यालय पर बैठकें शुरू करेंगी. कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र ने बताया कि, सबसे पहले प्रदेश इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक होगी. इसी में वो गाइडलाइंस तय की जाएंगी, जिनके आधार पर आगे विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया होनी है. इसके बाद एडवाइजरी कमेटी, स्ट्रेटेजी कमेटी की बैठक होगी. इन बैठकों में उन मुद्दों पर चर्चा होगी जिन्हें लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाने वाली है. रणनीति पर भी मंथन होगा. प्रियंका पार्टी के विभिन्न विंग जैसे महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, NSUI, सेवा दल के लोगों साथ भी बैठक करेंगी. 4-4 जोन करके 2 दिन में 8 जोन के पदाधिकारियों साथ भी बैठक होनी है. इसी बीच तमाम पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों से भी मुलाकात करेंगी. इन्हीं दो दिनों के बीचे में कुछ व्यापारी संगठनों से भी प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी.

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पर बरसीं अराधना मिश्र

आराधना मिश्र ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बयान पर भी निशाना साधा. भाजपा के पास सिर्फ अप्रमाणित, झूठे आरोप हैं. राहुल जी जब अमरनाथ यात्रा पर गए तो कौन सा चुनाव था. गांधी परिवार के लोग आस्था को व्यक्तिगत मानते. भाजपा ने भगवान राम का नाम, धर्म को बेचा है. गांधी परिवार धर्म को नहीं बेचता भाजपा की तरह. दूसरे की आस्था पर सवाल न उठाएं.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: यूपी मिशन पर ओवैसी की सियासी रणनीति, आखिर तीन जिलों में क्या है वोटों का गणित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget