एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी मिशन पर ओवैसी की सियासी रणनीति, आखिर तीन जिलों में क्या है वोटों का गणित

Owaisi in UP: ओवैसी का यूपी का तीन दिन दौरा आज खत्म हो गया है. यूपी मिशन के लिए सियासी दलों के लिए वो कई सवाल छोड़ गये हैं.

लखनऊ: एक तरफ 2022 के मिशन (UP Election 2022) को लेकर जहां प्रदेश की सभी बड़ी सियासी पार्टियां जुटी हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस बार यूपी के चुनाव में प्रवासी पार्टियां भी ताल ठोक रही हैं. जिनकी यूपी में अभी अपनी कोई जमीन नहीं है, और ऐसे ही पार्टियों में एआईएमआईएम भी शामिल है. पार्टी के प्रमुख असदुद्दीनओवैसी तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर थे. आज उनके दौरे का आखिरी दिन था. यहां उन्होंने शोषित वंचित समाज सम्मेलन के जरिए अपनी ताल ठोंकी. तीन जिलों में असदुद्दीन ओवैसी ने सम्मेलन किया, वहां उनकी क्या रणनीति है यह आपको हम बताते हैं. 

तीन जिलों में किया शोषित वंचित समाज सम्मेलन

एआईएमआईम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की तैयारी इस बार उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की है. इसके लिए वो लगातार अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं. उनकी नजर प्रदेश की ऐसी विधानसभा सीटों पर है, जहां अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या अधिक है. 7 सितंबर से 9 सितंबर के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के 3 जिलों में शोषित वंचित समाज सम्मेलन किया. इनमें अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी जिले शामिल हैं, लेकिन इन जिलों में जिन विधानसभा सीटों पर ओवैसी ने ये सम्मेलन किया उसके पीछे एक बड़ी वजह वहां का जातीय समीकरण भी रहा. असदुद्दीन ओवैसी सबसे पहले अयोध्या पहुंचे जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ. विपक्षी दलों ने बीजेपी की बी टीम तक ओवैसी को बता दिया.

रुदौली में वोट की गणित

हम आपको बताते हैं कि, आखिर अयोध्या से ही ओवैसी ने अपने शोषित वंचित समाज सम्मेलन की शुरुआत क्यों की. अयोध्या की अगर कुल जनसंख्या की बात करें तो यहां 28 लाख से ज्यादा आबादी है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तकरीबन 3,66,000 के आसपास है, और इसमें भी जिस विधानसभा सीट पर ओवैसी ने अपना सम्मेलन किया वो रुदौली विधानसभा सीट है, जहां कुल आबादी 4,64,001 के आसपास है और इसमें मुस्लिम समाज की आबादी लगभग 28 फीसदी है, 1,28,000 के आसपास है. 2007 और 2002 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने जीत हासिल की थी. ओवैसी की रणनीति के अनुसार यह सीट उन्हें अपने लिए काफी मुफीद लगती है. 

सुल्तानपुर में 4 लाख मुस्लिम मतदाता 

8 सितंबर को ओवैसी अयोध्या के बाद सुल्तानपुर पहुंचते हैं और वहां वो शोषित वंचित समाज सम्मेलन करते हैं. सुल्तानपुर जिले की अगर बात करें तो कुल मतदाता 19 लाख के आसपास हैं, इन में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 4 लाख के आसपास है. सुल्तानपुर सदर विधानसभा सीट पर ओवैसी ने अपना सम्मेलन किया. इस सीट पर 2017 में बीजेपी ने कब्जा जमाया लेकिन दूसरे नंबर पर बसपा के मुजीब अहमद रहे जिन्हें 54 हज़ार से ज्यादा वोट मिले, यानी ये सीट भी ओवैसी के पैरामीटर में बिल्कुल फिट बैठती है.  

बाराबंकी में 23 फीसदी मुस्लिम आबादी 

आज अपने उत्तर प्रदेश दौरे के तीसरे दिन ओवैसी ने बाराबंकी में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित किया अगर बाराबंकी की बात करें तो कुल आबादी 32 लाख से ज्यादा है, इसमें 23 फीसदी मुस्लिम आबादी है. बाराबंकी सदर सीट जहां सम्मेलन हुआ वहां दूसरे नंबर पर मुस्लिम वोटर हैं, लगभग 30 फीसदी, 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां समाजवादी पार्टी के सुरेश यादव ने जीत हासिल की, जिन्हें 99 हज़ार से ज्यादा वोट मिले थे. वहीं दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी थी, जिसके उम्मीदवार को 69 हजार से ज्यादा वोट मिले थे और बीजेपी तीसरे नंबर पर चली गई थी. यानी जातीय गुणा गणित के अनुसार ये सीट एआईएमआईएम के लिहाज से फिट बैठती है.  

ये है ओवैसी की रणनीति 

जाहिर है असउद्दीन ओवैसी की नजर ना सिर्फ उन सीटों पर है जहां मुस्लिम वोटर अधिक हैं, बल्कि ओवैसी की नजर उन उम्मीदवारों पर भी है जिन्होंने अब तक उन सीटों पर सपा या बसपा को जीत दिलाई. 2017 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को देश की 7 विधानसभा सीटों पर 7000 से ज्यादा वोट मिले थे. यह 7 सीटें हैं. संभल, कांठ, मेहदावल फिरोजाबाद शहर ठाकुरद्वारा खड्डा और कुंदरकी और  इस बार ओवैसी की रणनीति यह है कि कम से कम यूपी में बिहार की ही तरह दस्तक दी जाए, और पार्टी की जमीन भी तैयार की जाए. 

ये भी पढ़ें.

आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव में क्यों छिड़ा Twitter वार? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget