एक्सप्लोरर

बदायूं गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी

प्रियंका गांधी ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया ''महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं. बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई.''

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या के मामले में महिला आयोग की एक सदस्य के बयान की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी अलोचना करते हुए सवाल उठाए है. प्रियंका ने कहा कि महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली और बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी.

महिलाएं माफ नहीं करेंगी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया ''क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे. महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं. बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई.'' उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ''क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं. महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी.''

बदायूं गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी

जानें- चंद्रमुखी देवी ने क्या कहा था गौरतलब है कि, राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी ने बदायूं में पीड़ित परिवार के घर का दौरा किया था और पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल की थी. बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि शाम के समय महिला मंदिर जाते समय परिवार के किसी सदस्य को साथ ले जाती तो इस जघन्य वारदात को टाला जा सकता था. हालांकि उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर पुलिस सक्रिय होती तो ये घटना नहीं हो सकती थी.

गिरफ्त में मुख्य आरोपी बता दें कि, आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को महंत सत्यनारायण को उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें:

बदायूं गैंगरेप: मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार, जानें- इस घटना से जुड़ी अबतक की बड़ी बातें

बुलंदशहर: शराब पीने से 5 की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget