एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा- उत्तर प्रदेश में है भय का माहौल

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. प्रियंका ने कहा है कि राज्य में अपराध और कोरोना दोनों बेलगाम हो चुके हैं.

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस महासचिव ने यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा कि यूपी में अपहरण एक उद्योग बन चुका है और हत्या रोज की घटनाएं हैं. दिनदहाड़े हो रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं. उन्होंने पत्र में कहा कि ''राज्य में अपराध और कोरोना दोनों बेलगाम हो चुके हैं.''

प्रियंका ने सीएम को पत्र में लिखा है कि, ''पिछले दिनों मैंने एक पत्र के माध्यम से प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की तरफ आपका ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की थी. दिनदहाड़े आम लोगों के साथ घट रही आपराधिक घटनाओं के चलते प्रदेश के आमजनों के मन में एक डर का भाव बैठ गया है. प्रदेश में अपराध और कोरोना वायरस दोनों बेलगाम हो चुके हैं.''

प्रियंका ने पत्र में लिखा कि उन्होंने लोगों को कहते सुना है कि ''उत्तर प्रदेश में अपहरण एक उद्योग बन चुका है और हत्या रोज की घटना है. लूट और बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश दहल उठा है. यह सब सिर्फ एक चीज की तरफ इशारा करता है कि किसी न किसी कारण से अपराधी बेखौफ हैं और शासन-प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है.''

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा- उत्तर प्रदेश में है भय का माहौल

प्रियंका गांधी ने संभल जिले में हाल ही में हुई एक आपराधिक घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा है कि, '' एक घटना के माध्यम से पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति की तरफ मैं आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहती हूं. संभल जिले के चंदौसी में रहने वाले रामौतार शर्मा इफ्को किसान सेवा केंद्र से सेवानिवृत्त थे और गांव बिचेटा चौराहे पर खाद की दुकान चलाते थे. शर्मा और उनके बेटे पर गत 30 जुलाई की शाम को दुकान से वापस जाते वक्त बदमाशों ने गोली चलाई व उनके पैसे लूट लिए. इस घटना में शर्मा की मृत्यु हो गई और उनके बेटे बाल-बाल बचे. इस घटना से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है''

प्रियंका गांधी ने पत्र में मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर शर्मा के परिवार को न्याय दिलाया जाए. साथ ही शर्मा के परिवार के लिए आर्थिक मदद की भी प्रदेश सरकार घोषणा करे. पत्र में उन्होंने लिखा है कि अपराध की बढ़ती घटनाओं से उत्तर प्रदेश में भय का माहौल है. आम जन, महिलाएं, बच्चे, व्यापारी डर के साए में हैं. उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था को ठीक करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुजारिश की है.

यह भी पढ़ें:

बकरीद पर नहीं दी जाएगी लॉकडाउन में छूट, इलाहाबाद HC ने ये टिप्पणी करते हुए खारिज की याचिका

मेरठ: राम मंदिर की नींव में भरी जाएगी गगोल तीर्थ की मिट्टी, भगवान राम ने यहां किया था राक्षसों का वध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
UP चुनाव में NDA के सहयोगियों की दावेदारी तेज, ज्यादा सीटों पर रहेगी नजर
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget